scorecardresearch
 

बांग्लादेश कप्तान लिटन दास मुश्किल में, आचार संहिता उल्लंघन पर BCB ने भेजा समन

बांग्लादेश के टी20 कप्तान लिटन दास कथित आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मुश्किलों में घिर गए हैं. BCB ने उन्हें तलब किया है और अब मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा.

Advertisement
X
 BCB ने लिटन दास को किया तलब (Photo: PTI)
BCB ने लिटन दास को किया तलब (Photo: PTI)

बांग्लादेश टी20 टीम के कप्तान लिटन दास को कथित तौर पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में अनुशासन समिति के सामने पेश होना पड़ा. 

रिपोर्ट के मुताबिक, लिटन दास बिना बोर्ड को जानकारी दिए पिंडली (काफ) की चोट से उबरने के दौरान चीन चले गए थे. इस दौरान उन्होंने अपनी मेडिकल स्थिति और रिहैबिलिटेशन से जुड़ी जानकारी भी BCB को नहीं दी, जिससे बोर्ड के अधिकारी नाराज बताए जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में युवराज की शाही एंट्री, बेल बजाकर लूट ली महफिल, PHOTO

30 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से चोट के कारण बाहर हो गए थे. इसी चोट की वजह से उन्हें लंका प्रीमियर लीग (LPL) से भी नाम वापस लेना पड़ा. अब वह आगे के इलाज और मेडिकल जांच के लिए 20 जुलाई को सिंगापुर जाने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: 'रोहित शर्मा का सपना अभी अधूरा है', हिटमैन की बैटिंग देख भावुक हुए बचपन के कोच, 2027 वर्ल्ड कप दिया बड़ा बयान 

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद लिटन चीन चले गए थे, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी BCB को नहीं दी. सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ी होने के कारण बोर्ड ने इसे संभावित आचार संहिता का उल्लंघन माना है. 

BCB निदेशक सिराजुद्दीन मोहम्मद आलमगीर ने पुष्टि की कि लिटन दास से पूछताछ की गई है. उन्होंने कहा कि अब मेडिकल समिति से पूरी रिपोर्ट ली जाएगी. शुरुआती जांच में बोर्ड को लगता है कि लिटन दास सच बोल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा-विराट कोहली के भविष्य पर युवराज सिंह ने मांगी क्लैरिटी, गौतम गंभीर और सेलेक्टर्स को दी खास सलाह

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लिटन दास लंबे समय से बांग्लादेश के लिए खेल रहे हैं और उनका अनुशासनहीनता का कोई बड़ा रिकॉर्ड नहीं रहा है, इसलिए इस बात को भी ध्यान में रखा जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement