scorecardresearch
 
Advertisement

Parliament Monsoon Session 2026: हंगामे की भेंट चढ़ा मॉनसून सत्र का पहला दिन, दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

aajtak.in | नई दिल्ली | 20 जुलाई 2026, 3:20 PM IST

Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद के मॉनसून सत्र में कई अहम बिल पेश किए जाने हैं. सरकार परिसीमन से संबंधित बिल भी इस सेशन के दौरान ला सकती है. दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

parliament parliament

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है. राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए सत्र के पहले दिन लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने सदन के पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना दी और सदन की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. वहीं, राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही उच्च सदन के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई.

2:35 PM (7 घंटे पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर, लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

मॉनसून सत्र का हंगामेदार आगाज हुआ है. लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण कार्यवाही नहीं सकी. लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण शाम तीन बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. वहीं, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. 

2:13 PM (7 घंटे पहले)

'छात्रों पर लाठीचार्ज...', राज्यसभा में खड़गे ने उठाया जंतर-मंतर प्रोटेस्ट का मुद्दा

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में छात्रों के प्रोटेस्ट का मुद्दा उठाया. उन्होंने सदन में कहा कि सरकार दबाना चाहती है, कुचलना चाहती है.

यह भी पढ़ें: 'छात्रों पर लाठीचार्ज...', 'छात्रों पर लाठीचार्ज...', राज्यसभा में खड़गे ने उठाया जंतर-मंतर प्रोटेस्ट का मुद्दा

2:07 PM (8 घंटे पहले)

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही फिर स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू होते ही फिर से स्थगित हो गई है. दोनों सदनों में विपक्षी दलों के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया. लोकसभा में चेयर पर आए डिप्टी स्पीकर पैनल के जगदंबिका पाल ने विपक्ष के सदस्यों से बार-बार आग्रह किया कि वे अपनी सीट पर जाएं और सदन चलने दें. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सदन चलने देने की अपील की. आसन से जगदंबिका पाल ने विपक्षी सदस्यों को यह चेतावनी भी दी कि आप नियमों के तहत प्लेकार्ड नहीं दिखा सकते, नहीं ला सकते. विपक्ष पर इसका कोई असर नहीं हुआ और सदन की कार्यवाही 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 

1:42 PM (8 घंटे पहले)

डिंपल यादव, प्रिया सरोज और इकरा हसन... निकल पड़ीं जंतर-मंतर की ओर

Posted by :- Bikesh Tiwari

अब संसद से विपक्षी सांसदों के जंतर-मंतर मार्च का सिलसिला शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव की अगुवाई में सपा सांसदों ने जंतर-मंतर मार्च किया. डिंपल यादव के साथ प्रिया सरोज, इकरा हसन और सपा के अन्य सांसद हाथों में तख्तियां लेकर जंतर-मंतर के लिए निकल पड़े.

यह भी पढ़ें: डिंपल यादव, प्रिया सरोज और इकरा हसन... हाथों में बैनर लेकर संसद से निकल पड़ीं जंतर-मंतर की ओर

Advertisement
1:12 PM (8 घंटे पहले)

दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है.

12:38 PM (9 घंटे पहले)

Monsoon Session 2026: लोकसभा 1 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. विपक्ष के हंगामे के बीच चेयर से दिलीप सैकिया ने कार्यवाही एक बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी है.
 

12:34 PM (9 घंटे पहले)

लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही तीसरी बार शुरू हो गई है. कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में विपक्षी सदस्य बैनर-पोस्टर लेकर वेल में आ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 12.50 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. वहीं, लोकसभा में चेयर से दिलीप सैकिया ने विपक्ष के सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की. दिलीप सैकिया की अपील का विपक्ष के सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ. सदन में जोरदार हंगामा जारी है.


 

12:15 PM (9 घंटे पहले)

लोकसभा की कार्यवाही 12.30 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पेश किए जाने के बाद चेयर से दिलीप सैकिया ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. दिलीप सैकिया ने इससे पहले विपक्षी दलों से सदन चलने देने की अपील की और कहा कि  देश के कई राज्यों में लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं. ऐसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए. हालांकि, विपक्ष पर दिलीप सैकिया की अपील का कोई असर नहीं हुआ और सदन की कार्यवाही दोबारा स्थगित करने की घोषणा पीठासीन को करनी पड़ी.

12:05 PM (10 घंटे पहले)

हंगामे के बीच सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का बिल पेश

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से संबंधित संशोधन विधेयक पेश कर दिया है. यह बिल संसद से पारित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी.

Advertisement
12:03 PM (10 घंटे पहले)

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू, हंगामे के बीच लिए जा रहे लिस्टेड बिजनेस

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गया है. लोकसभा में इस बार चेयर पर डिप्टी स्पीकर पैनल के दिलीप सैकिया आए हैं. कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए हैं. वेल में आकर विपक्षी सदस्य जोरदार हंगामा कर रहे हैं. हंगामे के बीच कार्यवाही जारी है. हंगामे के बीच ही लिस्टेड बिजनेस लिए जा रहे हैं.

11:36 AM (10 घंटे पहले)

लोकसभा के बाद राज्यसभा भी 12 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है.

 

11:35 AM (10 घंटे पहले)

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया पेपर लीक का मुद्दा

Posted by :- Bikesh Tiwari

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चंदा चोरी तो है ही, उसके समर्थक उधर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा है. हजारों बच्चे जंतर-मंतर पर आए हैं. वहां लाठी चार्ज कर दिया है. 

 

11:26 AM (10 घंटे पहले)

पवन खेड़ा ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जा रही है. कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्य पवन खेड़ा ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ ले ली है. 

 

11:21 AM (10 घंटे पहले)

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में जोरदार हंगामे के बीच प्रश्नकाल नहीं चल सका. विपक्षी सदस्यों की जोरदार नारेबाजी और हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. स्पीकर ने कहा कि आप सदन नहीं चलाना चाहते. आप चर्चा नहीं चाहते. सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है.

 

Advertisement
11:20 AM (10 घंटे पहले)

स्पीकर की अपील- प्रश्नकाल चलने दें, तख्तियां लहराना सदन की परंपरा नहीं

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से सदन की परंपरा का पालन करने की अपील की. स्पीकर ने कहा कि तख्तियां लहराना सदन की परंपरा नहीं है. उन्होंने प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते हुए कहा कि कार्यवाही चलने दें. सभी सदस्यों को मौका दिया जाएगा. पर्याप्त मौका दिया जाएगा. हालांकि, स्पीकर की अपील का विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ और हंगामा जारी रहा.

11:18 AM (10 घंटे पहले)

राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर जोरदार हंगामा, वेल में आए विपक्षी सदस्य

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में विपक्षी दलों ने अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी का मुद्दा उठाया. विपक्षी दलों ने चंदा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया. प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्य वेल में आ गए और चंदा चोरी के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. विपक्षी दलों के सदस्य चंदा चोरी के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं. तख्तियां लहरा रहे हैं.

11:15 AM (10 घंटे पहले)

राष्ट्रगान के साथ संसद सत्र की शुरुआत

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो गई है. लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई. लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला ने सदन को पूर्व सदस्यों के निधन की जानकारी दी. स्पीकर ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रॅार्थना की और इसके बाद मौन भी रखा गया.

 

Advertisement
Advertisement