scorecardresearch
 

How to Make Besan Mijni: घर में नहीं बची कोई सब्जी? 1 कप बेसन से बनाएं टेस्टी मिजनी, झटपट बनकर तैयार होगी ये स्वादिष्ट सब्जी

How to Make Besan Mijni: अक्सर ऐसा होता है जब घर में सब्जी खत्म हो जाती है और समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए. ऐसे में यहां हम आपको एक बेहद आसान और टेस्टी रेसिपी बता रहे हैं जो है बेसन की मिजनी. ये बनाने में आसान है लेकिन खाने में सुपर टेस्टी.

Advertisement
X
बेसन की मिजनी (Photo: ITG)
बेसन की मिजनी (Photo: ITG)

अक्सर ऐसा होता है कि घर की टोकरी या फ्रिज में कोई हरी सब्जी मौजूद नहीं होती और समझ नहीं आता कि लंच या डिनर में क्या पकाया जाए. ऐसे में बाजार भागने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. घर में रखी थोड़ी-सी बेसन और रोजमर्रा के मसालों से आप उत्तर भारत और राजस्थान की पारंपरिक बेसन की मिजनी बना सकते हैं.

मिजनी का मतलब होता है बेसन में पानी के छींटे मारकर हाथों से मलते हुए छोटे-छोटे दानेदार टुकड़े तैयार करना. बेसन की मिजनी उत्तर प्रदेश और राजस्थान, जहां इसे मीड़ा भी कहते हैं, की एक पारंपरिक और स्वादिष्ट दानेदार सब्जी है. जब घर में कोई हरी सब्जी न हो, तब इसे बहुत आसानी से बनाया जा सकता है.

बेसन के बूंदी जैसे दानों को जब प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और मसालों की चटपटी ग्रेवी में पकाया जाता है तो ये सब्जी पनीर और गट्टे की सब्जी को भी पीछे छोड़ देती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

सामग्री:

1 कप बेसन

2 बड़े चम्मच तेल (मिजनी भूनने के लिए) + 2 बड़े चम्मच तेल (तड़के के लिए)

2-3 बड़े चम्मच पानी (छींटे मारने के लिए)

2 मध्यम प्याज (बारीक कटे हुए)

2 टमाटर + 2 हरी मिर्च + 1 इंच अदरक (पेस्ट बना लें)

Advertisement

1/2 छोटा चम्मच जीरा व 1/4 छोटा चम्मच हींग

1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी

स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हरा धनिया

1.5 से 2 कप पानी (ग्रेवी के लिए)

बनाने का आसान तरीका

एक चौड़ी परात में 1 कप बेसन लें. इसमें 1/4 छोटा चम्मच नमक और चुटकीभर हल्दी मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी उंगलियों से छिड़कते जाएं और हाथों से मलते हुए बेसन के छोटे-छोटे दाने (रवे/मिजनी) बना लें. (ध्यान रखें आटा नहीं गूंथना है, सिर्फ छींटे देकर दानेदार बनाना है).

कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें तैयार मिजनी डालकर मध्यम आंच पर 3-4 मिनट सुनहरी और सोंधी खुशबू आने तक भून लें और एक प्लेट में निकाल लें.

उसी कड़ाही में 2 चम्मच तेल और गर्म करें. जीरा और हींग चटकाएं. फिर कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब टमाटर-अदरक-मिर्च का पेस्ट, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले के तेल छोड़ने तक पकाएं.

भुने मसाले में 1.5 से 2 कप पानी डालकर उबलने दें. जब तरी में अच्छा उबाल आ जाए, तब भुनी हुई बेसन की मिजनी डालें. कड़ाही को ढंककर धीमी आंच पर 7-8 मिनट पकने दें ताकि मिजनी ग्रेवी को सोखकर सॉफ्ट हो जाए.

Advertisement

जब सब्जी की तरी गाढ़ी और मिजनी मखमली हो जाए, तब गरम मसाला, कसूरी मेथी और हरा धनिया छिड़ककर मिक्स करें. तैयार है आपकी स्वादिष्ट बेसन की मिजनी! इसे गरमा-गरम रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement