scorecardresearch
 

How to Make Soya Dal Tikki: आलू कटलेट खाकर हो गए बोर? शाम के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन रिच अरहर दाल-सोया टिक्की

Soya Dal Tikki: अगर आपने आलू की टिक्की बहुत बार खाई है लेकिन कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो अरहर दाल और सोया ग्रेन्यूल्स से बनने वाली टेस्टी क्रिस्पी टिक्की आपके लिए बेस्ट है. यह न सिर्फ खाने में बेहद क्रिस्पी और स्वादिष्ट होती है बल्कि यह आपकी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखती है.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं सोया-दाल टिक्की (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं सोया-दाल टिक्की (Photo: ITG)

शाम की चाय के साथ कुछ न कुछ गरमा-गरम और क्रिस्पी खाने का मन तो हर किसी का करता है लेकिन अगर रोज वही समोसे-पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं तो यहां हम आपको हेल्दी और टेस्टी सोया-अरहल दाल की टिक्की की रेसिपी बता रहे हैं. आमतौर पर घरों में आलू की टिक्की ही बनाई जाती है, लेकिन जो लोग अपनी फिटनेस को लेकर सजग हैं या वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए आलू का ज्यादा सेवन सही नहीं है.

इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं प्रोटीन रिच सोया और अरहर दाल की टिक्की. यह टिक्की फाइबर और न्यूट्रिशन से भरपूर है, पचाने में बेहद आसान है और इसका लाजवाब क्रिस्प हर किसी को दीवाना बना देता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि.

सामग्री (Ingredients)
अरहर (तुअर) दाल: 1/2 कप (उबली हुई और हल्की मैश की हुई)

सोया चंक्स या सोया ग्रेन्यूल्स (चूरा): 1/2 कप (गर्म पानी में भिगोकर, निचोड़ा और दरदरा पीसा हुआ)

बारीक कटा प्याज: 1 छोटा

हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट: 1 चम्मच

बारीक कटा हरा धनिया: 2 चम्मच

चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर: 2 चम्मच (बाइंडिंग और क्रिस्प के लिए)

चाट मसाला: 1/2 छोटी चम्मच

भुना जीरा पाउडर: 1/2 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच

नमक: स्वादानुसार

तेल: टिक्की को शैलो फ्राई करने के लिए

Advertisement

बनाने की विधि
सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें. जब ये सॉफ्ट हो जाएं, तो इनका पानी अच्छी तरह निचोड़ लें और मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें.

एक बड़े मिक्सिंग बाउल में उबली और मैश की हुई अरहर दाल और दरदरा पिसा हुआ सोया डालें. (ध्यान रहे दाल में पानी ज्यादा न हो).

अब इस मिश्रण में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, हरा धनिया, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें.

टिक्की को क्रिस्पी बनाने और बाइंडिंग के लिए इसमें चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर मिलाएं. सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिक्स करके डो (आटे) की तरह तैयार कर लें.

हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और मिश्रण में से थोड़ा सा हिस्सा लेकर गोल या ओवल शेप की मनचाही टिक्कियां तैयार कर लें.

एक नॉन-स्टिक पैन या तवे पर 1-2 चम्मच तेल गर्म करें. तैयार टिक्कियों को तवे पर रखें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें. आपकी गरमा-गरम, हाई-प्रोटीन अरहर दाल और सोया टिक्की तैयार है. इसे हरी पुदीने की चटनी और खट्टी-मीठी इमली की चटनी के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement