scorecardresearch
 

Amla Pachadi recipe: 10 मिनट में घर पर बनाएं आंध्र स्टाइल आंवला पचड़ी, चावल-घी के साथ लगेगी लाजवाब!

विटामिन सी से भरपूर आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. अगर आप रोज़ के खाने को चटपटा बनाना चाहते हैं, तो आंध्र स्टाइल की आंवला पचड़ी जरूर ट्राई करें. तिल के तेल, मेथी और सरसों के चटपटे मसालों से बनी यह आंवला पचड़ी गरमा-गरम चावल और घी के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. आइए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं.

Advertisement
X
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. (PHOTO:AI)
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. (PHOTO:AI)

Andhra Style Amla Pachadi Recipe: आंवला बहुत हेल्दी माना जाता है, क्योंकि यह विटामिन सी का सबसे बेहतरीन सोर्स माना जाता है. आंवला को लोग कई तरह से अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं. कोई आंवला का मुरब्बा खाता है, तो कोई आंवला का अचार खाना पसंद करता है. मगर आंध्र प्रदेश में लोग आंवला का एक नया वर्जन अपनी रोज थाली में शामिल करते हैं, जिसे बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और वो झटपट बन भी जाती है. 

आंध्र स्टाइल में लोग आंवला की चटनी बनाते हैं, जिसे वहां की भाषा में उसीरिकया पचड़ी कहा जाता है. आंवला की खट्टी, चटपटी और मसालेदार चटनी को वहां पर लोग गरमा गरम चावल और घी के साथ मिलाकर खाते हैं. आंवला को सुपरफूड माना जाता है और इसे खाने शरीर को काफी फायदा भी मिलता है. 

अगर आप भी बोरिंग खाने को चटपटा बनाना चाहते हैं तो आंवला की इस चटनी को अपनी डाइट का हिस्स बना सकते हैं. आंवला पचड़ी बनाने का आसान तरीका आइए जानते हैं, जिसे फॉलो करके आप आसानी से घर पर तैयार करके रख सकते हैं.  

आंवला पचड़ी के लिए सामग्री 

  • आंवला – 500 ग्राम
  • तिल का तेल – आधा कप और तलने के लिए 2 बड़े चम्मच
  • सरसों के दाने – 2 बड़े चम्मच
  • मेथी दाना – 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – चौथाई कप
  • नमक – 3 से 4 बड़े चम्मच, स्वादानुसार
  •  हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  •  नींबू का रस – 2 नींबू का (अगर आप चाहें)

तड़के के लिए

Advertisement
  • सरसों के दाने- आधा छोटी चम्मच
  • जीरा-आधा छोटी चम्मच
  • हींग – एक चुटकी
  • सूखी लाल मिर्च- 1 
  • लहसुन की कलियां – (अगर आप चाहें)

आंवला पचड़ी बनाने का आसान तरीका

  1. आंवले को धोकर पूरी तरह सुखा लें. कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तिल का तेल गर्म करें और आंवले डालकर मिडियम फ्लेम पर 8 से 10 मिनट तक तलें. जब आंवले हल्के नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें. चाहें तो बीज निकालकर टुकड़े कर लें.
  2. एक सूखी कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच सरसों और 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना हल्का भूनें. खुशबू आने पर गैस बंद कर दें. ठंडा होने के बाद दोनों को बारीक पीस लें.
  3. एक साफ और सूखे बर्तन में लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी और तैयार सरसों-मेथी का पाउडर डालें. इसमें ठंडे आंवले मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं, ताकि हर टुकड़े पर अच्छी तरह से मसाला लग जाएं.
  4. बचा हुआ तिल का तेल गर्म करें. इसमें सरसों, जीरा, सूखी लाल मिर्च और चाहें तो कुटा हुआ लहसुन डालें. सरसों चटकने लगे, तो हींग डालकर गैस बंद कर दें. तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा तड़के वाला तेल आंवले और मसालों में डालें. चाहें तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं.

आंवला की चटनी को ऐसे करें स्टोर

Advertisement

आंवला की चटनी को बनाने के बाद इसको साफ और पूरी तरह सूखे कांच के जार में भरें. मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिलने के लिए इसे 2 दिन तक रखकर इस्तेमाल करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement