How to get glowing skin: चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप न केवल पसीने से परेशान करती है बल्कि चेहरे की रंगत को भी चुरा लेती है. सनबर्न और टैनिंग की वजह से चेहरा काला और बेजान दिखने लगता है जिसे ठीक करने के लिए हम महंगे फेशियल का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद दही और टमाटर का लेप किसी महंगे ट्रीटमेंट से कम नहीं है. यह प्राकृतिक कॉम्बो त्वचा की गहराई से सफाई करता है और जिद्दी से जिद्दी टैनिंग को हटाकर चेहरे पर कुदरती चमक वापस लाता है.
दही और टमाटर का लेप क्यों है असरदार
टमाटर में लाइकोपीन और ब्लीचिंग गुण होते हैं जो प्राकृतिक तरीके से टैनिंग हटाते हैं. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाता है और त्वचा को अंदर से हाइड्रेट कर उसे ठंडा रखता है.
बनाने और लगाने का तरीका
2 चम्मच ताजा दही
1 मध्यम आकार का पका हुआ टमाटर का रस या गूदा
बनाने का तरीका
एक कटोरी में दही लें और उसमें टमाटर का रस या पल्प अच्छी तरह मिला लें.
इस तैयार लेप को अपने चेहरे और गर्दन पर एक मोटी परत के रूप में लगाएं.
हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें.
इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर सूखने के लिए छोड़ दें.
अंत में ठंडे पानी से चेहरा धो लें. बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें.