scorecardresearch
 

Homemade Dishwasher Detergent: खत्म हो गया है महंगा डिशवॉशर डिटर्जेंट? सिंक में बर्तन छोड़ने के बजाय घर पर ₹10 में बनाएं पाउडर; गंदगी हो जाएगी साफ

Homemade Dishwasher Detergent: अगर डिशवॉशर डिटर्जेंट अचानक खत्म हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ साधारण सी चीजों की मदद से आप आसानी से घर पर बर्तन धोने वाला डिटर्जेंट तैयार कर सकते हैं. आप इसे पाउडर और टैबलेट दोनों तरह से बना सकते हैं.

Advertisement
X
घर पर कुछ ही चीजों को मिलाकर आप डिशवॉशर डिटर्जेंट बना सकते हैं. (Photo: ITG)
घर पर कुछ ही चीजों को मिलाकर आप डिशवॉशर डिटर्जेंट बना सकते हैं. (Photo: ITG)

Homemade Dishwasher Detergent: कई बार ऐसा होता है कि बर्तन धोने के लिए डिशवॉशर चलाने की तैयारी पूरी हो चुकी होती है, लेकिन तभी पता चलता है कि डिशवॉशर डिटर्जेंट खत्म हो गया है. ऐसे में न तो तुरंत नया डिटर्जेंट लाना मुमकिन होता है और न ही गंदे बर्तनों को लंबे समय तक सिंक में छोड़ना अच्छा लगता है. अगर आपको भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.

दरअसल, आप घर पर ही आसानी से डिशवॉशर डिटर्जेंट बना सकते हैं. खास बात ये है कि आपको ये बनाने के लिए बाजार से कोई महंगी चीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है. घर में मौजूद साधारण की चीजों की मदद से आप आसानी से होममेड डिशवॉशर डिटर्जेंट तैयार कर सकते हैं. ये न सिर्फ इमरजेंसी में आपकी परेशानी दूर कर सकता है, बल्कि बाजार से महंगा डिटर्जेंट खरीदने से भी बच सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे घर पर बनाएं बर्तन धोने वाला डिटर्जेंट.

घर पर बर्तन धोने वाला डिटर्जेंट बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 1 कप वॉशिंग सोडा
  • 1 कप बोरेक्स
  • ½ कप फूड-ग्रेड साइट्रिक एसिड पाउडर
  • ½ कप कोषेर नमक
  • मिक्सिंग बाउल
  • लकड़ी की चम्मच
  • एयरटाइट कंटेनर

पाउडर डिशवॉशर डिटर्जेंट कैसे बनाएं?
अगर आपको बर्तन धोने वाला डिटर्जेंट पाउडर फॉर्म में बनाना है, तो सबसे पहले एक बाउल में वॉशिंग सोडा, बोरेक्स, साइट्रिक एसिड पाउडर और कोषेर नमक डालें. अब इन्हें लकड़ी की चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें.

Advertisement

जब ये मिश्रण तैयार हो जाए तो उसके बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें. सही तरीके से स्टोर करने पर ये कई महीनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

घर पर डिशवॉशर डिटर्जेंट टैबलेट कैसे बनाएं?
अगर आप टैबलेट के रूप में डिटर्जेंट बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको जरूरत पड़ेगी:

  • 1 कप वॉशिंग सोडा
  • 1 कप बोरेक्स
  • ½ कप कोषेर नमक
  • ¾ कप नींबू का रस

डिटर्जेंट टैबलेट बनाने के लिए इन सभी चीजों को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद मिश्रण का लगभग 1 बड़ा चम्मच सिलिकॉन मोल्ड या आइस क्यूब ट्रे के हर हिस्से में भर दें. इन्हें 24 घंटे या पूरी तरह से सेट होने तक सूखने दें. फिर टैबलेट्स को निकालकर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें.

होममेड डिशवॉशर डिटर्जेंट का इस्तेमाल कैसे करें?

1. पाउडर डिटर्जेंट: हर बार बर्तन धोने के लिए 1 से 2 बड़े चम्मच पाउडर डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. इसे वॉश साइकिल शुरू करने से ठीक पहले डिशवॉशर के डिटर्जेंट डिस्पेंसर में डालें.

2. डिटर्जेंट टैबलेट: हर वॉश साइकिल के लिए एक टैबलेट डिस्पेंसर में रखें और मशीन चालू कर दें.

डिटर्जेंट बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
1.
एक बार में बहुत ज्यादा मात्रा में डिटर्जेंट न बनाएं. करीब 3 कप तक का मिक्स बनाना सही रहता है.
2. टैबलेट बनाते समय साइट्रिक एसिड पाउडर न हो तो उसकी जगह नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है.
3. छोटे सिलिकॉन मोल्ड या आइस क्यूब ट्रे का इस्तेमाल करें, ताकि टैबलेट आसानी से डिशवॉशर के डिस्पेंसर में फिट हो जाए.
4. अगर पाउडर में बड़ी-बड़ी गुठले बन जाएं तो उसे इस्तेमाल न करें, क्योंकि वो मशीन में ठीक से घुल नहीं पाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement