scorecardresearch
 

Dry Mutton Recipe: 1 नंबर चखना है ड्राई मटन...सुनीता अहूजा ने बताई अपनी सीक्रेट रेसिपी, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने अपनी सीक्रेट ड्राई मटन रेसिपी शेयर की है. बेहद आसान स्टेप्स में बनने वाली यह डिश नॉन-वेज लवर्स के लिए परफेक्ट ट्रीट है, जिसे उन्होंने चकने के लिए एक नंबर ऑप्शन बताया है.

Advertisement
X
गोविंदा की वाइफ ने ड्राई मटन बनाने की रेसिपी शेयर की है. (Photo: AI Generated)
गोविंदा की वाइफ ने ड्राई मटन बनाने की रेसिपी शेयर की है. (Photo: AI Generated)

Dry Mutton Recipe: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा अपने बेबाक अंदाज और कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने नॉन-वेज खाने वालों के लिए अपनी बेहद खास और पॉपुलर ड्राई मटन की रेसिपी शेयर की है. सुनीता ने बताया, जो लोग नॉन-वेज के शौकीन हैं, उनके लिए यह डिश एकदम परफेक्ट है. साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसे 'एक नंबर चकना' भी बताया. उन्होंने बताया कि इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको किसी तामझाम की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यदि आप भी संडे स्पेशल या किसी खास मौके पर कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो सुनीता अहूजा का यह मटन रेसिपी फॉर्मूला आपके बहुत काम आ सकता है.

ऐसे तैयार करें ड्राई मटन का खास मसाला

सुनीता अहूजा ने रेसिपी शेयर करते हुए बताया, सबसे पहले आपको ढेर सारा प्याज, अदरक और लहसुन लेना है. इन सभी को तेल में तब तक भूनना है जब तक कि ये अच्छी तरह से लाल न हो जाएं. इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डाले जाते हैं. इस रेसिपी का असली स्वाद खड़े मसालों से आता है.

सुनीता के मुताबिक, इस मसाले में दालचीनी, इलायची और फूल (चक्रीफूल) जैसे अक्खे मसाले डालकर एक बढ़िया और गाढ़ी ग्रेवी तैयार की जाती है. ये खड़े मसाले मटन को एक शानदार खुशबू और रिच फ्लेवर देते हैं.

Advertisement

भूनने का है असली खेल, एक से डेढ़ घंटे की मेहनत

ग्रेवी तैयार होने के बाद, मटन को पहले से अलग से उबाल कर रख लिया जाता है. उबले हुए मटन को तैयार की गई ग्रेवी में डाला जाता है. सुनीता ने बताया कि इस रेसिपी का सबसे जरूरी पार्ट इसकी भुनाई है. मटन को ग्रेवी में डालने के बाद उसे कम से कम एक से डेढ़ घंटे तक लगातार भूनते रहना है.

इसे तब तक भूना जाता है जब तक कि मटन का पूरा पानी सूख न जाए और मसाले मटन के टुकड़ों पर अच्छी तरह लिपट न जाएं. जब मटन पूरी तरह ड्राई हो जाए, तब समझें कि यह सर्व करने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement