scorecardresearch
 

Door Cleaning Tips: लोहे के गेट पर जमी जंग और गंदगी से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स, तुरंत आएगी नई जैसी चमक!

घर पर लगे लोहे के दरवाजे समय के साथ गंदे हो जाते हैं और उन पर जंग भी लगने लगता है. जंग लगा दरवाजा घर की शोभा बिगाड़ता है, जिसे देखकर लोग काफी परेशान होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में मौजूद कुछ चीजों से आप बिना किसी मेहनत के आराम से लोहे के दरवाजे को साफ कर सकते हैं. आइए आपको कुछ आसान तरीके बताते हैं.

Advertisement
X
लोहे का दरवाजा नियमित साफ करना चाहिए. (PHOTO:AI)
लोहे का दरवाजा नियमित साफ करना चाहिए. (PHOTO:AI)

Iron Doors Cleaning Tips: लड़की की दरवाजों की बजाय अब सेफ्टी के कारण लोग अपने घरों में लोहे के दरवाजे लगाते हैं. लोहे के बड़े-बड़े दरवाजे सुरक्षा के साथ-साथ उसकी खूबसूरती भी बढ़ाते हैं, लेकिन धूल, नमी और मौसम के असर के कारण इन पर गंदगी और जंग जमने लगती है. लोहे की चीजों पर जंग लगना आम बात है, लेकिन जंग लगा दरवाजा हमारे घर की शोभा बिगड़ता है. इसलिए अगर समय-समय पर दरवाजों की सही तरीके से सफाई न की जाए, तो इनकी चमक फीकी पड़ सकती है और दरवाजा जल्दी खराब भी हो सकते हैं. 

लोहे के दरवाजा ज्यादा पानी लगने से भी जल्दी खराब हो सकता है, उस पर जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है. मानसून के मौसम में लोहे के दरवाजों की सफाई को लेकर लोग काफी परेशान हो जाते हैं और इनको सुरक्षित रखने के लिए बार-बार महंगा पेंट भी करवाते हैं.

मगर अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने लोहे के दरवाजे को साफ और चमकदार बनाए रख सकते हैं.

इन आसान तरीकों से लोहे के गेट को करें साफ

घर में मौजूद चीजों की मदद से ही आप अपने घर में लगे लोहे के दरवाजे को आसानी से साफ कर सकते हैं, इसके लिए आपको ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं है.

सबसे पहले हटाएं धूल और गंदगी

सफाई शुरू करने से पहले सूखे कपड़े, डस्टर या मुलायम ब्रश की मदद से दरवाजे पर जमी धूल और मिट्टी को अच्छी तरह साफ कर लें. इससे आगे की सफाई आसान हो जाती है और दरवाजे पर खरोंच पड़ने का खतरा भी कम रहता है.

Advertisement

साबुन वाले पानी से करें सफाई

एक बाल्टी गुनगुने पानी लीजिए और उसमें थोड़ा लिक्विड साबुन या डिशवॉश मिलाएं. अब स्पंज या मुलायम कपड़े को इस घोल में भिगोकर दरवाजे को अच्छी तरह पोंछें. इसके बाद साफ पानी से दोबारा पोंछें और सूखे कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें. इससे दरवाजे पर जमी चिकनाई और गंदगी आसानी से निकल जाती है.

जंग हटाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

अगर दरवाजे पर जंग लग गई है, तो सफेद सिरके और बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर जंग वाली जगह पर लगाएं. करीब 15 से 20 मिनट बाद ब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ कपड़े से पोंछ दें. इससे जंग काफी हद तक साफ हो जाती है.

नींबू और नमक भी हैं असरदार

अगर आपके घर के गेट पर हल्के दाग और जंग लगा हुआ है तो आप इसे हटाने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक कटोरी में नींबू का रस लीजिए और इसमें नमक मिलाएं. फिर इस घोल को दरवाजे पर लगाएं, कुछ देर बाद मुलायम कपड़े से साफ कर लें. यह तरीका प्राकृतिक होने के साथ-साथ काफी असरदार भी माना जाता है.

चमक बनाए रखने के लिए करें ये काम

सफाई के बाद दरवाजे को पूरी तरह सूखने दें. चाहें तो हल्की वैक्स पॉलिश या मशीन ऑयल भी लगा सकते हैं. इससे नमी का असर कम होता है और दरवाजे की चमक लंबे समय तक बनी रहती है.

Advertisement

अगर आप महीने में एक या दो बार इन आसान उपायों को अपनाते हैं, तो आपका लोहे का दरवाजा लंबे समय तक साफ, चमकदार और मजबूत बना रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement