scorecardresearch
 

'डेढ़ साल से था रिश्ता, परिवार देता था धमकी...', अलीगढ़ ऑनर किलिंग केस में दोस्त के दावों से नया मोड़

अलीगढ़ में कथित ऑनर किलिंग का मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है. मृतका हिमांशी के दोस्त हर्षित वार्ष्णेय ने एसएसपी से शिकायत कर दावा किया है कि दोनों करीब डेढ़ साल से संपर्क में थे और युवती के परिजन लगातार धमकियां दे रहे थे. शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

Advertisement
X
मृतक की फाइल फोटो.(Photo: Mohd Akram Khan/ITG)
मृतक की फाइल फोटो.(Photo: Mohd Akram Khan/ITG)

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चर्चित कथित ऑनर किलिंग मामले में नया मोड़ सामने आया है. मृतका हिमांशी के दोस्त हर्षित वार्ष्णेय ने सामने आकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. हर्षित का दावा है कि दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और युवती का परिवार इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था. उसने यह भी आरोप लगाया कि दोनों को कई बार जान से मारने की धमकियां दी गई थीं.

हर्षित के मुताबिक, हिमांशी अपने स्कूल मेट होने के कारण उसके करीब आई थी और दोनों के बीच बातचीत होती थी. लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण युवती के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे. आरोप है कि परिवार ने अपनी कथित झूठी शान के लिए हिमांशी की हत्या कर दी और जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया.

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, इंस्पेक्टर ने निकाली पिस्तौल! पुलिस बोली- सपाइयों ने की धक्का-मुक्की और अभद्रता

इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक CCTV वीडियो भी सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि इसमें हिमांशी अपने घर से निकलकर हर्षित के पास एक दुकान पर पहुंचती दिखाई देती है. आरोप है कि इसके कुछ देर बाद युवती के परिजन वहां पहुंचे और दोनों के साथ मारपीट की. यह पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हुआ बताया जा रहा है.

Advertisement

दोस्त की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

हर्षित ने बताया कि जब उसे गांव में एक युवती की हत्या कर शव जलाए जाने की जानकारी मिली तो उसे आशंका हुई कि मृतका हिमांशी ही है. इसके बाद उसने तत्काल अलीगढ़ के एसएसपी नीरज कुमार जादौन को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जांच की मांग की.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती की मां, उसके दो भाइयों और दो मामाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, अंतिम संस्कार किस स्थिति में किया गया और क्या वास्तव में यह मामला ऑनर किलिंग का है. साथ ही CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है.

'मेरी जान को भी खतरा', दोस्त ने मांगी सुरक्षा

हर्षित वार्ष्णेय का कहना है कि उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है. उसने आरोप लगाया कि युवती के परिजन पहले भी उसे धमकाते रहे हैं और अब शिकायत करने के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Advertisement

उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग करते हुए कहा कि वह हिमांशी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रखेगा. उसका कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों, शिकायत और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच पूरी होने के बाद ही मौत की परिस्थितियों और सभी आरोपों पर अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement