Masoor Dal Tikki Recipe: शाम होते ही कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन करने लगता है. चाय पीते वक्त ये क्रेविंग और ज्यादा बढ़ जाती है. मन में उठती कुछ चटपटी चीज खाने की इस इच्छा को पूरा करने के लिए ज्यादातर लोग समोसा, चिप्स या आलू की टिक्की खा लेते हैं. लोग ये सब खा तो लेते हैं, लेकिन उन्हें उनकी हेल्थ की चिंता सताने लगती है. अगर आप उन्हीं में से हैं, जो स्वाद के साथ हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए है.
आज हम आपके लिए मसूर दाल की हाई प्रोटीन टिक्की लेकर आए हैं, जिसमें आलू का नामो-निशान नहीं है. दाल से बनने वाली ये टिक्की बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होती है, जो पेट भी भरती है और शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन भी देती है. खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. चलिए जानते हैं कैसे बना सकते हैं प्रोटीन से भरपूर टिक्की.
इंग्रेडिएंट्स:
ऐसे बनाएं हाई प्रोटीन मसूर दाल टिक्की
1. सबसे पहले मसूर दाल को अच्छी तरह धोकर करीब 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इससे दाल सॉफ्ट हो जाएगी और आसानी से पिस जाएगी.
2. जब दाल अच्छे से भीग जाए तब उसका पानी निकालकर इसे मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा स्मूद न हो, तभी टिक्की कुरकुरी बनेगी. अगर पेस्ट स्मूद होगा तो टिक्की मुलायम बनती है.
3. एक बड़े बाउल में पिसी हुई दाल डालें. इसमें पनीर, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
4. अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर मिलाएं. अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा बेसन डालकर उसे बांध लें.
5. अब छोटी-छोटी लोई लेकर उन्हें टिक्की वाली गोल और हल्की फ्लैट शेप दें.
6. इसके बाद पैन गर्म करें और थोड़ा तेल डालें. मीडियम आंच पर टिक्की को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें.
7. आपकी मसूर दाल की स्वादिष्ट टिक्की तैयार है. गरमा-गरम मसूर दाल टिक्की को पुदीना चटनी, दही डिप या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. चाहें तो साथ में सलाद रखकर इसे हेल्दी मील की तरह भी खा सकते हैं.
टिप: अगर आप टिक्की को और ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इसे एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं. इससे कम तेल में भी शानदार क्रिस्पी स्वाद मिलेगा.
क्यों खास है मसूर दाल की टिक्की?
मसूर दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है. इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और पाचन भी अच्छा रहता है. वहीं इसमें डाला गया पनीर टिक्की को और ज्यादा सॉफ्ट और टेस्टी बना देता है. गाजर, शिमला मिर्च और प्याज जैसी सब्जियां इसे क्रंची बनाती हैं.