scorecardresearch
 

Rajasthani Mirchi Vada Recipe: राजस्थानी स्टाइल मिर्ची के पकौड़े का स्वाद है लाजवाब, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

Rajasthani Mirchi Vada Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और टेस्टी खाना चाहते हैं तो राजस्थानी स्टाइल मिर्ची वड़ा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बना सकते हैं.

Advertisement
X
चाय के साथ खाएं कुछ चटपटा, मिनटों में बनाएं टेस्टी राजस्थानी मिर्ची वड़ा (Photo-ITG)
चाय के साथ खाएं कुछ चटपटा, मिनटों में बनाएं टेस्टी राजस्थानी मिर्ची वड़ा (Photo-ITG)

Rajasthani Mirchi Vada Recipe: ज्यादातर भारतीय शाम के नाश्ते में चटपटा खाना पसंद करते हैं. इसके लिए लोग समोसे, कचौड़ी और मिर्ची वड़ा जैसी चीजें बड़े चाव से खाते हैं. खासतौर पर राजस्थानी स्टाइल का मिर्ची वड़ा स्वाद में काफी लाजवाब होता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग से भरा यह स्नैक खाने में बेहद टेस्टी लगता है. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं राजस्थानी स्टाइल मिर्ची वड़ा घर पर कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

5-6 लंबी, मोटी पीले रंग की मिर्ची
1 कप बेसन
2-3 उबले हुए आलू
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

राजस्थानी मिर्ची वड़ा घर पर कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर एक बड़े बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब मिर्चियों को धो लें और हर मिर्ची के बीच में लंबाई में एक चीरा लगाएं. ध्यान रखें कि मिर्ची को पूरी तरह से दो हिस्सों में नहीं काटना है. इसके बाद मिर्ची के अंदर मौजूद बीज निकाल दें, ताकि उसका तीखापन कम हो जाए.
  3. तैयार आलू के मसाले को सभी मिर्चियों के अंदर अच्छी तरह भर दें.
  4. एक बाउल में बेसन डालें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
  5. अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम गैस पर गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो स्टफिंग भरी मिर्चियों को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोकर कोट कर लें.
  6. इसके बाद मिर्चियों को सावधानी से गरम तेल में डालें और एक-एक करके सभी मिर्चियों को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें.
  7. जब मिर्ची वड़े अच्छी तरह से पक जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें.
  8. आपके टेस्टी और कुरकुरे राजस्थानी स्टाइल मिर्ची वड़े तैयार हैं. इन्हें हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ गरमागरम सर्व करें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement