scorecardresearch
 

Kaddu ka Paratha Recipe: क्या आपने कभी खाया है कद्दू का पराठा? दही और अचार के साथ लगता है बेहद टेस्टी

Kaddu ka Paratha Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसे पराठे खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार नाश्ते में कद्दू का पराठा जरूर ट्राई करें. आज हम आपको इस पराठे को बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप आसानी से सुबह के नाश्ते, लंच या डिनर में बना सकते हैं.

Advertisement
X
इस बार नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट कद्दू का पराठा (Photo-ITG)
इस बार नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट कद्दू का पराठा (Photo-ITG)

Kaddu ka Paratha Recipe: भारतीय नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नाश्तों में से एक है. आपने अब तक आलू, गोभी या पनीर के कई तरह के पराठे खाए होंगे लेकिन क्या कभी कद्दू का पराठा खाया है. यह पराठा टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है. कद्दू और मसालों की स्वादिष्ट स्टफिंग से तैयार यह पराठा दही, अचार या हरी चटनी के साथ बेहद लाजवाब लगता है. तो अगर आप भी नाश्ते में कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो इस पराठे को घर पर बनाना न भूलें. आइए जानते हैं कि कद्द का टेस्टी पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

200 ग्राम कद्दूकस किया हुआ कद्दू
2 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
1-2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
घी, सरसों का तेल (पराठा सेंकने के लिए)

कद्दू का पराठा कैसे बनाते हैं?

  1. सबसे पहले कद्दू को अच्छी तरह धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें.
  2. अब एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ कद्दू, जीरा, अजवाइन, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. दूसरी ओर गेहूं के आटे को पानी की मदद से मुलायम गूंथ लें. आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए.
  4. अब आटे की लोई बनाकर उसमें कद्दू की तैयार स्टफिंग भरें और हल्के हाथों से पराठे की तरह बेल लें. ध्यान रखें कि ज्यादा स्टफिंग न भरें, वरना पराठा बेलते समय फट सकता है.
  5. तवा गर्म करें और पराठे को दोनों तरफ से घी, सरसों के तेल या अपनी पसंद के तेल की मदद से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  6. अब आपका गर्मागर्म कद्दू का पराठा तैयार है. इसे दही, अचार या हरी चटनी के साथ परोसें.

कद्दू का पराठा बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • कद्दू कद्दूकस करने के बाद अगर उसमें ज्यादा पानी हो तो हल्का निचोड़ लें.
  • आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा ढीला न गूंथें.
  • स्टफिंग जरूरत से ज्यादा न भरें.
  • पराठे को मध्यम आंच पर सेंकें, इससे वह अच्छी तरह पकता है और कुरकुरा बनता है.
  • ताजा पराठा गर्मागर्म परोसने पर इसका स्वाद सबसे अच्छा लगता है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement