scorecardresearch
 

देवरिया: शादी का झांसा देकर महिला से रेप का आरोप, UP पुलिस का कॉन्स्टेबल सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के देवरिया में यूपी-112 में तैनात कॉन्स्टेबल शैलेंद्र यादव पर शादी का झांसा देकर एक महिला से कथित दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. देवरिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं. आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

Advertisement
X
आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश में जुटी है पुलिस. (Photo: Representational )
आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश में जुटी है पुलिस. (Photo: Representational )

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में यूपी पुलिस के एक कॉन्स्टेबल पर शादी का झांसा देकर महिला से कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग ने आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है.

एक एजेंसी के मुताबिक आरोपी की पहचान शैलेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो यूपी-112 सेवा में तैनात था. उस पर आरोप है कि उसने एक महिला को शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में जब महिला ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने कथित तौर पर शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए देवरिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने आरोपी कॉन्स्टेबल को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए. निलंबन के समय शैलेंद्र यादव की तैनाती बरहज थाना क्षेत्र में थी. वह मूल रूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला है. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. 

Advertisement

मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement