scorecardresearch
 

गहरे गड्ढे में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर लापरवाही का आरोप

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में कलाधाम सोसायटी के पास बोरिंग के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में छह साल के मासूम की मौत हो गई.

Advertisement
X
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत. (photo: ITG)
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत. (photo: ITG)

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिरकर छह साल के मासूम अव्यान सूर्या की शनिवार को मौत हो गई. अव्यान केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव का बेटा था जो दोस्तों के साथ खेलते वक्त बिना बैरिकेडिंग वाले गड्ढे में गिर गया. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को अव्यान अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसायटी के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह पानी से भरे खुले गड्ढे के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया. अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कई दिनों पहले खोदा था गड्ढा

लोगों का कहना है कि ये गड्ढा कई दिनों पहले बोरिंग के लिए खोदा गया था. बारिश से इसमें पानी भर गया, लेकिन न तो बैरिकेड लगाए गए और न ही चेतावनी बोर्ड लगा. लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि युवराज मेहता की मौत के बाद किए गए सुरक्षा के दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं.

गौरतलब है कि युवराज मेहता की भी खुले गड्ढे में गिरने से मौत हुई थी. उस घटना के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरभर में खुले गड्ढों की बैरिकेडिंग कराने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के दावे किए थे. हालांकि, कलाधाम की घटना ने उन दावों की हकीकत सामने ला दी है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. निर्माण कार्यों के दौरान खोदे गए सभी खुले गड्ढों की तत्काल बैरिकेडिंग कराने की मांग की है.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता जिला प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि सोसायटी के लोगों ने बिना बैरिकेडिंग के खुले गड्ढे की जानकारी दी है. एसडीएम ने स्पष्ट किया कि हादसे के लिए ठेकेदार जिम्मेदार है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement