scorecardresearch
 

Haldi Ka Halwa Recipe: देसी घी और कच्ची हल्दी से बनाएं गरमा-गरम ये राजस्थानी हलवा, खाने में लाजवाब, बनाना भी आसान

सूजी, मूंग दाल और लौकी का हलवा तो आपने बनाकर जरूर खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी हल्दी का हलवा खाया है. कच्ची हल्दी, देसी घी, दूध और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली यह आसान रेसिपी घर पर बिना किसी झंझट के तैयार किया जाता है और यह खाने में भी काफी मजेदार लगता है. आइए आपको इसे बनाने की राजस्थानी रेसिपी बताते हैं.

Advertisement
X
कच्ची हल्दी बहुत काम की होती है. (PHOTO:AI)
कच्ची हल्दी बहुत काम की होती है. (PHOTO:AI)

Rajasthani Haldi Ka Halwa Recipe: भारतीय परिवारों में कुछ भी शुभ काम होने पर मीठा बनाया जाता है और सबसे ज्यादा लोग हलवा बनाते हैं. सूजी, गाजर और मूंग दाल के अलावा लौकी, मटर और टमाटर का हलवा भी आपने खाया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाली हल्दी का भी हलवा बनता है. राजस्थान का फेमस हल्दी का हलवा स्वाद के साथ-साथ अपनी पौष्टिकता के लिए भी जाना जाता है, अगर शरीर में थकान, कमजोरी या बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने की बात हो तो यह किसी सुपरफूड से कम नहीं माना जाता. 

हेल्दी होने के साथ-साथ कच्ची हल्दी का हलवा खाने में भी टेस्टी होता है और इसे आसानी से आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं.  ताजी कच्ची हल्दी, देसी घी, दूध और सूखे मेवों से तैयार होने वाला यह पारंपरिक हलवा राजस्थान के कई घरों में यह पीढ़ियों से बनने वाली खास रेसिपी है, जिसे त्योहारों और खास मौकों पर भी बनाया जाता है.

अगर आपने अब तक हल्दी का हलवा नहीं चखा है, तो इस आसान रेसिपी की मदद से इसे घर पर मिनटों में तैयार कर सकते हैं. 

हल्दी का हलवा बनाने के लिए सामग्री

  • कच्ची हल्दी – 250 ग्राम
  • देसी घी – 5-6 बड़े चम्मच
  • दूध – 2 कप
  • मावा – 100 ग्राम
  • चीनी या गुड़ – 1 कप (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • बादाम – 10-12 (कटे हुए)
  • काजू – 10-12 (कटे हुए)
  • पिस्ता – 8-10 (कटे हुए)
  • किशमिश – 1 बड़ा चम्मच

हल्दी का हलवा बनाने का आसान तरीका

Advertisement

हल्दी तैयार करें: सबसे पहले कच्ची हल्दी को अच्छी तरह धोकर छील लें. इसके बाद इसे कद्दूकस कर लें या मिक्सर में थोड़ा दूध डालकर बारीक पीस लें.

घी में हल्दी भूनें: एक भारी तले की कड़ाही में देसी घी गर्म करें. अब इसमें पिसी हुई हल्दी डालकर मिडियम आंच पर 10 से 12 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें. इससे हल्दी की कच्ची महक खत्म हो जाएगी.

दूध मिलाएं: अब कड़ाही में दूध डालें और हल्दी के साथ अच्छी तरह मिलाएं. धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक दूध लगभग सूख न जाए.

मावा और चीनी डालें: इस स्टेज पर मावा और चीनी या कद्दूकस किया हुआ गुड़ मिलाएं और अच्छी तरह चलाते रहें. चीनी पिघलने के बाद हलवा थोड़ा पतला होगा, लेकिन कुछ मिनट में फिर से गाढ़ा हो जाएगा.

ड्राई फ्रूट्स मिलाएं: अब इलायची पाउडर, बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश डालकर 2 से 3 मिनट तक और पकाएं.

ऐसे करें सर्व: जब हलवा घी छोड़ने लगे और अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें. ऊपर से थोड़ा घी और कटे हुए मेवे डालकर गर्मागर्म परोसें.

हल्दी का हलवा बनाते समय ध्यान रखें

  • हमेशा ताजी कच्ची हल्दी का इस्तेमाल करें.
  • हल्दी को अच्छी तरह भूनना जरूरी है, तभी इसका स्वाद बेहतर आएगा.
  • चीनी की जगह गुड़ डालने से हलवा और भी टेस्टी और हेल्दी बनता है.
  • हलवे को स्लो गैस पर पकाएं, इससे इसका रंग और स्वाद दोनों निखरकर आते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement