Aata Khari Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ खस्ता या चटपटा खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है, लेकिन बाजार से खरीदे नमकीन-बिस्कुट रोज-रोज अच्छे नहीं लगते हैं. आमतौर पर लोग बाजार से खारी या नमकीन खरीदकर ले आते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर भी बेहद टेस्टी खस्ता खारी बना सकते हैं. खास बात यह है कि इस रेसिपी में मार्जरीन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है.
घर पर बनी इस खारी की सबसे खास बात है इसकी कुरकुरी परतें और शानदार स्वाद. इसे आप एक बार बनाकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं और जब भी चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन हो, खा सकते हैं. गेहूं के आटे से बनी खस्ता खारी अगर आपने एक बार बनाकर खा ली, तो आप बाजार से खरीदकर लाना भूल जाएंगे.
खस्ता खारी बनाने के लिए सामग्री
खस्ता खारी बनाने का आसान तरीका
ऐसे बनाएं खारी की परतें
अब खारी को ऐसे तलें
एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल बहुत ज्यादा तेज गर्म नहीं होना चाहिए, वरना खारी बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाएगी और अंदर से अच्छी तरह क्रिस्पी नहीं बनेगी.अब खारी के टुकड़ों को मिडियम आंच पर डालकर धीरे-धीरे सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. तलने के बाद खारी को प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें. ठंडी होने के बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख सकते हैं और लंबे समय तक इसका लुफ्त उठा सकते हैं.
टिप: खारी को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए तलते समय गैस को मिडियम रखें और तेल को बहुत तेज गर्म न होने दें.