scorecardresearch
 

How to Cook Lauki: लौकी बनाते समय ये गलती पड़ सकती है भारी, जानें पकाने का सही तरीका और फायदे

गर्मियों में लौकी या घिया सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह न केवल वजन घटाने और हार्ट हेल्थ में मदद करती है, बल्कि पेट को भी ठंडा रखती है।.हालांकि, गलत तरीके से पकाने पर इसके पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं, जानिए लौकी बनाने का सही तरीका और इसके फायदे.

Advertisement
X
घिया में अधिक मात्रा में पानी होता है. (Photo:ITG)
घिया में अधिक मात्रा में पानी होता है. (Photo:ITG)

How to Cook Lauki: गर्मियों के मौसम में पेट से जुड़ी दिक्कतें अधिक लोगों को घेरती हैं और इस मौसम में खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है. इस मौसम में सब्जियां भी गिनी-चुनी मार्केट में मिलती हैं जो इस सीजन के लिए हेल्दी होती हैं. लौकी, खीरा, तोरई, करेला  जैसी सब्जियां गर्मी के दिनों सबसे ज्यादा घरों में बनाई जाती है. 

लौकी की सब्जी सभी लोग अपने घरों में बनाते हैं और हरी सब्जी हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद भी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप इसे सही तरीके से नहीं बनाते हैं तो लौकी में मौजूद सभी गुण मर सकते हैं. लौकी गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को पूरी करती है और इसके अलावा भी बहुत फायदे देती है.

मगर इसके लिए आपको इसे सही बनाना बहुत जरूर है. आइए जानते हैं कि लौकी को बनाते समय कौन-सी गलती नहीं करनी चाहिए, ताकि उसके गुण खत्म ना हो. 

लौकी खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? 

लौकी जिसे घिया भी कहा जाता है, उसकी सब्जी खाने पर बच्चे मुंह जरूर बनाते हैं. मगर यह मामूली सब्जी हमारे  शरीर को कई फायदे देती है. लौकी का जूस पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है. इसके अलावा लौकी हमारी हार्ट हेल्थ के लिए भी सही होती है और इससे बल्ड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

Advertisement

सबसे जरूरी बात यह है कि घिया में सोडियम कम और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है. लौकी खाने से एसिडिटी और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है और गट हेल्थ के लिए यह बहुत गुणकारी होती है.

लौकी को बनाते समय भूल कर न करें ये गलती

लौकी की सब्जी बनाते समय अक्सर टेस्ट के चक्कर में लोग इसमें ढेर सारे मसाले और लाल मिर्च डाल देते हैं, जो एक बड़ी भूल है. आयुर्वेद और मॉडर्न न्यूट्रिशन साइंस के अनुसार, लौकी अपनी क्षारीय प्रकृति और लगभग 92 प्रतिशत से 96 प्रतिशत पानी के लिए जानी जाती है. जब हम इसे अधिक मसालों के साथ पकाते हैं, तो मसालों की गर्मी इसके प्राकृतिक गुणों को खत्म  कर देती है.

लौकी में मौजूद विटामिन C और बी-कॉम्प्लेक्स जैसे हीट-सेंसिटिव पोषक तत्व और बायोएक्टिव कम्पाउंड्स तेज मिर्च-मसालों के असर से खत्म हो जाते हैं. आयुर्वेद के मुताबिक, लौकी का मुख्य काम शरीर के पित्त को शांत करना है, लेकिन मसालों की अधिकता इसे एसिडिटी बढ़ाने वाली सब्जी बना देती है.

इसलिए, अगर आप इसके असली औषधीय फायदे चाहते हैं, तो इसे कम से कम मसालों और हल्के तेल या घी के साथ ही पकाएं. सादगी से बनी लौकी ही शरीर को ठंडक और संपूर्ण पोषण देती है.

Advertisement

लौकी से बना सकते हैं ये चीजें

लौकी की सब्जी तो अधिकतर लोग बनाते हैं, लेकिन लौकी से आप कोफ्ते, रायता गर्मियों में बनाकर खा सकते हैं. इतना ही नहीं लौकी की खीर और हलवा भी बनाया जाता है जो खाने में बहुत टेस्टी लगते है और शरीर के लिए हेल्दी भी होते हैं. लौकी का जूस भी सुबह खाली पेट लोग पीते हैं, जो सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement