Achari Aloo Pyaz Paratha Recipe: भारतीय नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा खाए जाने वाली डिशों में से एक है. आलू-प्याज का पराठा तो लगभग हर घर में बनाया जाता है लेकिन आप इसके स्वाद में थोड़ा नया ट्विस्ट लाना चाहते हैं तो अचारी आलू-प्याज पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. अचार के मसाले से तैयार यह पराठा स्वाद में चटपटा, मसालेदार और बेहद लाजवाब लगता है.
खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो ज्यादा सामान की जरूरत होती है और न ज्यादा मेहनत की. घर में मौजूद आलू, प्याज और अचार के मसाले की मदद से आप इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं. अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार अचारी आलू-प्याज पराठा जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं अचारी आलू-प्याज पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कप गेंहू का आटा
4 उबले आलू
2 प्याज (कटी हुई)
2 बड़े चम्मच अचार का मसाला
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
एक चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
बटर जरूरत के अनुसार