आए दिन हम किसी न किसी प्रकार के दर्द से जूझते रहते हैं लेकिन गर्दन का दर्द एक ऐसा दर्द है जिससे ज्यादातर लोग परेशान हैं. खासतौर पर ऐसे लोग जिनका काम घंटों कुर्सी पर बैठने का है. हालांकि ये कोई गंभीर समस्या नहीं है लेकिन अगर इसे नजरअंदाज कर दिया गया तो भविष्य में ये गंभीर समस्या का रूप भी ले सकती है.
गर्दन में अकड़ और दर्द के कारण:
कई बार हमारी दिनचर्या भी गर्दन में दर्द का कारण बन जाती है. कोई पुरानी चोट भी इसकी वजह हो सकती है. इसके अलावा गलत तरीके से उठना-बैठना, लेटना या फिर बहुत मोटी तकिए का इस्तेमाल करना इस दर्द और अकड़ का कारण हो सकता है.
इसके अलावा कई घंटों तक आपको आश्चर्य होगा कि कई बार तनाव होने की वजह से भी गर्दन में दर्द उठ जाता है. इन समस्याओं के अलावा मोच या भारी सामान उठाने के दौरान मांस-पेशियों में खिंचाव हो जाने की वजह से भी दर्द हो सकता है.
गर्दन में दर्द होना एक सामान्य समस्या है. ऐसे में हर बार दवा लेना सही नहीं. आप चाहें तो घरेलू उपायों से भी इस समस्या को दूर कर सकते हैं. अगर आपको गर्दन में दर्द की शिकायत है तो इसके अलावा एक्यूप्रेशर और एक्यूपंचर से भी गर्दन के दर्द को दूर किया जा सकता है. आप चाहें तो चुम्बकीय चिकित्सा का भी सहारा ले सकते हैं.
कई बार विटामिन डी की कमी से भी गर्दन में दर्द उठ जाता है. अगर आपको लंबे समय से दर्द की शिकायत है तो व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना एक बेहतर उपाय होगा.