scorecardresearch
 

ज्यादा नींबू पानी पीना भी स्वास्थ्य के लिए हो सकता है खतरनाक

सुबह उठकर नींबू पानी पीने को एक अच्छी आदत के तौर पर देखा जाता है पर क्या आप जानते हैं बहुत अधिक नींबू पानी पीना भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

Advertisement
X
नींबू पानी
नींबू पानी

सुबह उठकर नींबू पानी पीने को एक अच्छी आदत के तौर पर देखा जाता है पर क्या आप जानते हैं बहुत अधिक नींबू पानी पीना भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. नींबू पानी पीने के कई फायदे हैं. इससे शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर्स मिलते हैं लेकिन इसके ज्यादा सेवन से कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं.

यूं तो अधिकता किसी भी चीज की बुरी ही होती है लेकिन अगर बात नींबू-पानी के अति सेवन की करें तो इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं:

1. दांत बहुत ज्यादा संवेदनशील हो जाते हैं
नींबू में सिट्रस एसिड होता है. जिसके संपर्क में आने से दांत बहुत अधिक संवेदनशील हो जाते हैं. जिससे कुछ भी ठंडा या गर्म खाने या पीने पर दांतों में झनझनाहट होने लग जाती है.

2. एसिडिटी की समस्या
अगर आपको पहले से ही गैस की समस्या है तो नींबू पानी का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. नींबू जिसका असर पाचन क्रिया पर भी पड़ता है.

3. स्टोन का खतरा
नींबू में सिट्रस एसिड के अलावा ऑक्सलेट की भी पर्याप्त मात्रा होती है. नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से ये क्रिसटल के रूप में शरीर में जमा हो जाता है. जिससे किडनी स्टोन होने का खतरा बढ़ जाता है.

Advertisement

4. शरीर में पानी की कमी का खतरा
नींबू पानी पीने से बार-बार पेशाब आती है. जिससे डीहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. डीहाइड्रेशन की स्थ‍िति कई बार बहुत खतरनाक हो जाती है जिसमें पीड़ित की मौत भी हो जाती है.

5. हड्डियां कमजोर हो जाती हैं
बहुत अधिक नींबू पानी पीने से हड्ड‍ियां कमजोर हो जाती हैं. नींबू में अम्लीयता होती है जिसकी वजह से हड्डियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. ऐसे में कोशिश करें कि नींबू पानी का सेवन नियंत्रित मात्रा में चिकित्सक के परामर्श से करें.

Advertisement
Advertisement