scorecardresearch
 

क्या आपको पता है शैंपू करने का सही तरीका?

हम सभी बाल धोने के लिए शैंपू का इस्तेमाल करते हैं और रूखापन दूर करने के लिए कंडीशनर का. पर कई बार लोगों को शैंपू इस्तेमाल करने का सही तरीका पता ही नहीं होता है इसलिए उन्हें परिणाम भी आधे-अधूरे ही मिलते हैं.

Advertisement
X
बालों की देखभाल
बालों की देखभाल

हम सभी बाल धोने के लिए शैंपू का इस्तेमाल करते हैं और रूखापन दूर करने के लिए कंडीशनर का. पर कई बार लोगों को शैंपू इस्तेमाल करने का सही तरीका पता ही नहीं होता है इसलिए उन्हें परिणाम भी आधे-अधूरे ही मिलते हैं.

शैंपू लगा देने भर से बाल न तो साफ हो जाएंगे और न ही आपको पूरा परिणाम ही मिल सकेगा. इसके लिए जरूरी है कि आपको शैंपू करने का सही और चरणबद्ध तरीका पता हो.

बालों में शैंपू लगाने की प्रक्र‍िया इस प्रकार है:

1. सबसे पहले ये सुनिश्च‍ित कर लें कि आप जो भी उत्पाद इस्तेमाल करने वाले हैं वो अच्छी क्वालिटी का हो.

2. बाल धोने से पहले नारियल तेल या जैतून के तेल से अच्छी तरह चंपी कर लें. इससे बालों का मॉइश्चर उड़ेगा नहीं.

3. शैंपू को अच्छी तरह से धोना बहुत जरूरी है. अगर बाल अच्छी तरह से धुले नहीं होंगे तो शैंपू के रासायनिक कण स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं. जिससे बाल डैमेज होने का खतरा और बढ़ जाएगा.

4. बाल अच्छी तरह धो लेने के बाद कंडीशनर लगाएं. कंडीशनर को कुछ देर तक बालों में लगा रहने दें. ताकि उसका पोषण अंदर तक पहुंचे.

Advertisement

5. बाल धोने के तुरंत बाद तेज रोशनी में जान से बचें. ऐसा करने से बालों के खराब होने की आशंका बढ़ जाती है.

Advertisement
Advertisement