scorecardresearch
 

तुरंत खून रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

हल्की चोट लगने पर अगर खून आ गया हो तो आप उसे आसानी से रोक सकते हैं. जानें इसके लिए कुछ घरेलू उपाय. हालांकि चोट लगते ही इनको तुरंत अमल में लाने की जरूरत होती है.

Advertisement
X
तुरंत रोकें घाव से बहता खून
तुरंत रोकें घाव से बहता खून

जब भी हमें चोट लग जाती है और खून बहने लगता है तो हममें से ज्यादातर लोग या तो घाव को पट्टी से बांध देते हैं या कुछ देर तक प्रभावित हिस्से को पानी के नीचे रखे रहते हैं. ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि हम घबराएं नहीं. घबराहट में अक्सर चीजें बिगड़ जाती हैं.

हल्की चोट लगने पर अगर खून आ गया हो तो आप उसे आसानी से रोक सकते हैं. यहां कुछ ऐसे ही उपायों का जिक्र है जिन्हें अपनाकर पर एक बात जरूर ध्यान में रखें कि अगर चोट बहुत गहरी है तो तुरंत चिकित्सक के पास पहुंचें. थोड़ी-सी भी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है.

1. अगर चोट से बहते खून को रोकना है तो कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है. इसमें एस्ट्रीजेंट जैसा गुण होता है जो घाव को जल्दी भरने में मदद करता है.

2. हल्दी के पाउडर का इस्तेमाल भी घाव भरने के लिए किया जाता है. होने का खतरा कम हो जाता है.

3. ठंडे पानी में टी-बैग डुबोकर रखें और उसके बाद इसे घाव पर हल्के हाथों से दबा दें. इससे खून बहना तुरंत बंद हो जाएगा.

Advertisement

4. घाव पर टूथपेस्ट लगाने से भी खून बंद हो जाता है. टूथपेस्ट लगाने से घाव जल्दी भरता भी है.

5. बहते खून पर बर्फ के टुकड़े मलने से भी घाव से बहता खून बंद हो जाता है. यह उपाय खून का थक्का बनाने में भी मदद करता है.

Advertisement
Advertisement