scorecardresearch
 

असमय सफेद होते और झड़ते बालों के लिए वरदान है आंवला

आंवले को बालों के लिए वरदान माना जाता है. यह बालों के विकास और बालों के रंग को बनाए रखने में मदद करता है. ताजा आंवला खाने या बालों की जड़ों पर इसका लेप लगाने से बालों में विकास होता है और प्राकृतिक रंग बालों को मिलता है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

आंवले को एक औषधीय फल कहा जाता है. शरीर में होने वाले तमाम तरह के विकारों से आंवला लड़ने में सक्षम होता है. यह विटामिन सी,  कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन और विटामिन बी जैसे तत्वों से भरपूर होता है. आमतौर पर लोग आंवले का अचार या मुरब्बा खाना पसंद करते हैं.

आंवले को बालों के लिए वरदान माना जाता है. यह बालों के विकास और बालों के रंग को बनाए रखने में मदद करता है. ताजा आंवला खाने या बालों की जड़ों पर इसका लेप लगाने से बालों में विकास होता है और प्राकृतिक रंग बालों को मिलता है.

आंवला बालों ही नहीं आंखों के लिए भी लाभदायक होता है. आंवला आंखो से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक होता है. आंवले के जूस के सेवन से आंखो की ज्योति बढ़ती है और इचिंग की समस्या दूर होती है.

Advertisement

अगर आपका पेट ठीक नहीं रहता है और भोजन ठीक से नहीं पचता है या फिर कब्ज होता है. तो आपको नियमित रूप से आंवले के जूस का सेवन करना चाहिए. इससे आपके पेट संबंधी सभी विकार दूर होंगे और आपकी पाचन सकती बढ़ेगी.

Advertisement
Advertisement