scorecardresearch
 

चेहरा धोते समय हम सभी करते हैं ये 7 गलतियां

चेहरा धोना शायद सबसे आसान काम है. पर क्या आपको पता है जिस तरीके से आप अपना चेहरा धोते हैं वो कितना खतरनाक साबित हो सकता है.

Advertisement
X
symbolic image
symbolic image

चेहरा धोना शायद सबसे आसान काम है. पर क्या आपको पता है जिस तरीके से आप अपना चेहरा धोते हैं वो कितना खतरनाक साबित हो सकता है.

हम चेहरा धोते समय अक्सर ऐसी गलतियां करते रहते हैं जिससे चेहरा साफ होने के बजाय बेजान होता जाता है. यहां कुछ ऐसी ही गलतियों का जिक्र है जो हम सभी आमतौर पर करते हैं:

1. चेहरा धोने का पानी न तो बहुत गर्म होना चाहिए और न ही बहुत ठंडा. बहुत अधिक ठंडा और बहुत अधिक गर्म पानी चेहरे को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में हल्के गुनगुने पानी से ही चेहरा साफ करना चाहिए.

2. अगर आप तो इस बात का ध्यान रखें कि कोमल हाथों से ही स्क्रबिंग करें. वरना चेहरे पर रगड़ के निशान भी बन सकते हैं.

3. अगर आपको मेकअप उतारना है तो बजाय अच्छी तरह पोछ लीजिए. उसके बाद ही चेहरे को पानी से साफ कीजिए. मेकअप को सीधे पानी से धोने पर मेकअप के कण त्वचा के रोम-छिद्रों में चले जाते हैं जिससे वो बंद हो जाते हैं.

Advertisement

4. अगर आप अपना चेहरा धोने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने हाथों को साफ कर लीजिए. गंदे हाथों से चेहरा साफ करने का कोई फायदा नहीं है.

5. चेहरे को बहुत अधिक धोना भी सही नहीं है. चेहरे को बार-बार धोने से चेहरे का निखार कम हो जाता है.

6. चेहरा धोने के बाद उसे हल्के हाथों से पोछना चाहिए. चेहरे को रगड़कर पोछना बिल्कुल भी ठीक नहीं है.

7. चेहरे को साबुन से तो बिल्कुल भी नहीं धोएं. अगर आपका फेसवॉश खत्म हो गया है तो बजाय किसी रासायनिक पदार्थ के आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं.

Advertisement
Advertisement