scorecardresearch
 

Non Veg Recipe: लंच या डिनर में बनाएं नरगिसी कोफ्ते, एक साथ मिलेगा अंडे और कीमे का ट्विस्ट

Non Veg kofte: नरगिसी कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले कीमे को तैयार किया जाता है. फिर उबले हुए अंडे में कीमा लपेटकर फ्राई किए जाते हैं. इसके लिए अलग से ग्रवी तैयार की जाती है, जिसमें कोफ्ते डालकर पकाएं जाते हैं. आइए जानते हैं विधि.

Advertisement
X
Nargisi Kofte (Image: Freepik)
Nargisi Kofte (Image: Freepik)

Nargisi Kofte Recipe: नरगिसी कोफ्ते एक नॉनवेज डिश है जो उबले हुए अंडे और मटन के कीमे से तैयार किए जाते हैं. यह बाकि कोफ्तों से बिल्कुल अलग है. इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है लेकिन स्वाद बेहद लाजवाब होता है. अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं और लंच या डिनर मे कुछ स्पेशल और बढ़िया ट्राई करना चाहते हैं तो नरगिसी कोफ्ते जरूर बनाकर खाएं. आइए जानते हैं नरगिसी कबाब बनाने का सही तरीका.

Nargisi kofte ingredients: सामग्री:

  • 500 ग्राम मटन / चिकन + 10% वसा
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच मिर्च के गुच्छे
  • 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • ½ कप भुना बेसन
  • 1 अंडा
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • धनिए के पत्ते
  • टकसाल के पत्ते
  • हरी मिर्च
  • 1 तला हुआ प्याज
  • तलने के लिए तेल

ग्रेवी के लिए:

  • ¾ कप तेल
  • 4 हरी इलायची
  • 4-5 लौंग
  • 1 काली इलायची
  • 2 इंच दालचीनी स्टिक
  • 1 तेज पत्ता
  • 2 तले हुए प्याज का पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी मिर्च
  • 2 टी स्पून धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 2 टमाटर का पेस्ट
  • ½ कप दही
  • 1 कप फ्रेश क्रीम
  • धनिए के पत्ते
  • हरी मिर्च

How to make nargisi kabab: नरगिसी कबाब बनाने की विधि:

Advertisement

नरगिसी कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले फूड प्रोसेसर में सामग्री के अनुसार मटन का कीमा डाल देंगे. अब कीमा के साथ कुटी हुई लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, भुना जीरा पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, 3-4 हरी मिर्च, पुदीना, हरी धनिया और 2-3 चम्मच भुनी हुई प्याज, भुना हुआ बेसन, 1-2 टेबल स्पून तेल और 1 अंडा फोड़कर डालकर अच्छी तरह ग्राइंड कर लें. इसको एकदम फाइन रखें.

कीमा तैयार करने के विधि:

मटन का कीमा तैयार करने के बाद 6 अंडे उबाल लेंगे फिर उबले हुए अंडों में फोर्क की मदद से छेद कर देंगे. इसके बाद हाथों में तेल लगाकर मटन कीमा की एक बॉल बनाएंगे फिर दबाते हुए फैला देंगे अब इसे बीच एक उबला हुआ अंडा रखेंगे और कीमे को चारों तरफ लपेट देंगे. अंडे को कीमे से पूरी तरह ढक दें. इसी तरह 6 अंडे को कीमा से लपेटकर एक प्लेट में निकाल लेंगे. 

कोफ्ते फ्राई कर लें

कोफ्ते तैयार करने के बाद गैस पर कढ़ाही रखें और इसमें 3/4 तेल डालकर गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें सभी कोफ्तों को डालकर फ्राई कर लें. मीडियम फ्लेम पर पलटते हुए कोफ्ते फ्राई कर लें. अब कोफ्तों को निकालकर एक प्लेट कर रख दें और ग्रेवी बनाने की तैयारी शुरू करें.

Advertisement

ग्रेवी तैयार करें

ग्रेवी बनाने के लिए एक बाउल में अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और 3-4 चम्मच पानी डालकर मसालों को मिक्स कर दें. इसके बाद पैन को गैस पर चढ़ाएं और तेल डालकर गर्म करें. तेल के गर्म होने पर इसमें काली मिर्च, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, तेज पत्ता और लैंग डालकर साबुत मसालों को हल्का सा फ्राई कर लें इसके बाद बाउल में रखे मसालों को खड़े मसालों के ऊपर डाल दें. 1-2 मिनट बाद इसमें टमाटर का पेस्ट और भुनी हुई प्याज भी डाल दें. मसाले को अच्छे से पकाएं.

दही डालकर ग्रेवी में कोफ्ते मिला दें

जब मसाले के ऊपर तेल नजर आने लगे तो 1/2 कप दही डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं. 3-4 मिनट बाद इसमें फ्रेश क्रीम डालकर मिक्स कर दें फिर 1/5 प पानी डालकर फ्लेम को लो कर दें. जब ग्रेवी में उबाल आ जाए तो इसमें फ्राई किए हुए कोफ्ते डालकर मिक्स कर दें. अब गैस की फ्लेम लो कर दें और सब्जी को पकने दें. 5-10 मिनट में आपके नरगिसी कोफ्ते बनकर तैयार हो जाएंगे. ऊपर से हरी धनिया डालकर सर्व करें.


 

Advertisement
Advertisement