scorecardresearch
 

दुनिया का सबसे महंगा बादाम कौन सा है? कीमत के साथ जानें कैसा है स्वाद

सेहत के लिए बादाम के फायदों से तो हम सब वाकिफ हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा बादाम कौन सा है? ईरान की वादियों में उगने वाला ये बादाम न केवल अपनी कीमत बल्कि अपने बेमिसाल स्वाद और औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है.

Advertisement
X
बादाम को ड्राईफ्रूट्स का राजा कहा जाता है. (Photo: ITG)
बादाम को ड्राईफ्रूट्स का राजा कहा जाता है. (Photo: ITG)

Most Expensive Almond: आपने सुना होगा जब भी आप कोई काम करना भूल जाते थे तो स्कूल में या घर पर कहा जाता था कि 'बादाम' खाया करो. बात सही भी है क्योंकि बादाम में हेल्दी फैट होता है जो कि ब्रेन हेल्थ को बूस्ट करता है. बादाम का सेवन अक्सर लोग सुबह-सुबह करते हैं या फिर कुछ लोग इसका इस्तेमाल स्मूदी, गार्निशिंग में भी करते हैं. अमूमन बाजार से 800 या 1000 रुपये किलो वाला बादाम खरीद लाते हैं लेकिन दुनिया में एक ऐसा बादाम भी है जिसकी कीमत काफी अधिक है.

यह आम बादाम की तुलना में करीब 3 से 5 गुना तक महंगा होता है लेकिन ये अपने क्वालिटी और गुणों के कारण भी जाना जाता है. तो आइए जानते हैं ये कौन सा बादाम है और इसकी कीमत और टेस्ट क्या है.

दुनिया का सबसे महंगा बादाम

इंटरनेशनल नट्स एंड ड्राई फ्रूट्स मार्केट के आंकड़ों के मुताबिक, मामरा बादाम (Mamra Almond) को दुनिया में सबसे महंगा माना दाता है. ये किस्म दुर्लभता और पोषक तत्वों की अधिकता के कारण दुनिया का सबसे महंगा बादाम माना जाता है. भारत के थोक बाजारों (जैसे दिल्ली की खारी बावली) में भी इसकी कीमत अन्य किस्मों के मुकाबले सबसे ऊपर रहती है.

मामरा बादाम के महंगे होने का सबसे बड़ा कारण इसका प्रोडक्शन है. जानकारी के मुताबिक, दुनिया के कुल बादाम प्रोडक्शन में मामरा बादाम की हिस्सेदारी मात्रा 5 प्रतिशत है. यानी कि दुनिया में जितनी भी बादाम की पैदावार होती है, उसका सिर्प 5 प्रतिशत हिस्सा ही मामरा बादाम का होता है. 

मामरा बादाम मुख्य रूप से ईरान, अफगानिस्तान और कश्मीर के कुछ हिस्सों में उगाया जाता है. इसे उगाने में किसी भी तरह के आधुनिक रसायनों का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे इसकी शुद्धता बनी रहती है. इस बागाम में साधारण बादाम के मुकाबले दोगुना तेल और विटामिन-ई पाया जाता है.

Advertisement

कितनी होती है इस बादाम की कीमत

अगर आप सोच रहे हैं कि इसकी कीमत क्या होगी, तो आपको बता दें कि अच्छी क्वालिटी के ममरा बादाम की कीमत ₹3,000 से शुरू होकर ₹5,000 प्रति किलो तक जाती है. अगर आप प्रीमियम 'जंबो साइज' का ममरा लेते हैं, तो यह भाव ₹6,000 के पार भी पहुंच सकता है. इसकी तुलना में सामान्य कैलिफोर्निया बादाम महज ₹700 से ₹900 किलो मिल जाता है.

कैसा होता है इसका स्वाद?

ममरा बादाम का स्वाद अन्य बादामों से बिल्कुल अलग और लाजवाब होता है और इसकी यही क्वालिटी इसे बेस्ट बनाती है. मामरा बादाम खाने में बेहद कुरकुरा होता है और इसमें एक प्राकृतिक मिठास होती है. सबसे बड़ी खासियत इसका तेल है. खाते समय आपको इसमें तेल की भरपूर मात्रा महसूस होगी जो इसे बहुत ही रिच और क्रीमी टेक्सचर देता है. मामरा बादाम की बनावट थोड़ी नाव जैसी मुड़ी हुई और खुरदरी होती है जो इसकी असली पहचान है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement