
Met Gala 2026: मेट गाला 2026 में एक बार फिर विदेशियों के भारतीय स्टाइल और हुनर का डंका बजा. इस साल भी मेट गाला में ईशा अंबानी से लेकर अनन्या बिरला तक की मौजूदगी तो चर्चा में रही ही, लेकिन एक भारतीय और था जिसने सबका ध्यान खींचा. वो थी फैशन कंसल्टेंट दीया मेहता जटिया. मशहूर बिजनेसमैन रसेल मेहता की बेटी और श्लोका मेहता की बहन दीया ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर कांजीवरम साड़ी से बना और बंगाल की शोला कढ़ाई सजा खूबसूरत गाउन पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
दीया का ये लुक जितना खास था उससे कई ज्यादा खूबसूरत और क्लासी उनका मेट गाला आफ्टर पार्टी का लुक था. जहां ईशा मेट गाला रेड कार्पेट पर साड़ी पहन चलती दिखीं, वहीं दीया ने आफ्टर पार्टी के लिए खूबसूरती साड़ी पहनना चुना. उनकी साड़ी के पीछे छिपी कला से सबका दिल जीत लिया. चलिए जानते हैं आकाश अंबानी की साली साहिबा ने मेट गाला आफ्टर पार्टी के लिए क्या पहना.
ब्लैक साड़ी पहन आफ्टर पार्टी में पहुंचीं दीया
अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका अंबानी की छोटी बहन दीया ने मेट गाला की आफ्टर पार्टी के लिए डिजाइनर मयूर गिरोत्रा द्वारा डिजाइन की गई एक कस्टम ब्लैक साड़ी पहनी थी. इस साड़ी की सबसे खास बात इसमें इस्तेमाल की गई बंगाल की मशहूर शोला कला थी. ये पश्चिम बंगाल की एक पारंपरिक कला है, जो धीरे-धीरे लुप्त हो रही है. यूं तो साड़ी पूरी तरह से प्लेन ब्लैक थी, लेकिन इसके पल्लू पर ऑफ-वाइट कलर का एक बड़ा और खूबसूरत मोर बना हुआ था, जिसे हाथ से बेहद बारीकी के साथ तराशा गया था. पल्लू पर बने मोर से पूरा लुक खास नजर आया.

राष्ट्रीय पक्षी मोर और क्राफ्ट का खूबसूरत मेल
दीया की साड़ी में सबसे ज्यादा ध्यान उनके पल्लू पर बने भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर ने खींचा. साड़ी के पल्लू पर मोर की आकृति बेहद साफ और आकर्षक तरीके से उभरी हुई नजर आ रही है. जी हां, ये मोर 3डी है. इसे बनाने के लिए शोला कला का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मोर के हर एक पंख और बारीक डिटेल को हाथ से तराशकर आकार दिया गया है. यही वजह है कि ये डिजाइन बहुत खास है. साड़ी के साथ दीया ने क्रीम कलर का स्टाइलिश ब्लाउज पेयर किया, जो पूरे लुक को खूबसूरती से बैलेंस करता नजर आया.

स्ट्रैपी ब्लाउज और मिनिमल जूलरी ने लुक को बनाया ग्लैमरस
दीया ने अपने लुक में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए उसे स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ पेयर किया. ब्लाउज को भी शोला कढ़ाई से बनी पत्तियों से सजाया गया था. डीपबैक होने के कारण ये और ज्यादा ग्लैमरस लग रहा था. उन्होंने अपना लुक कंप्लीट करने के लिए मिनिमल जूलरी कैरी की. उन्होंने सिर्फ कानों में वाइट कलर के इयररिंग्स कैरी किया.