scorecardresearch
 

ईशा अंबानी ने पहनी हैंडमेड गोल्ड ड्रेस, महफिल लूट ले गईं मां नीता की जूलरी, शानदार रहा मनीष मल्होत्रा का पेरिस डेब्यू

पेरिस हाउट कूट्योर वीक 2026 में मनीष मल्होत्रा के डेब्यू शो के दौरान ईशा अंबानी अपने शानदार गोल्डन कूट्योर लुक में छा गईं. उन्होंने मनीष की कस्टम ड्रेस के साथ मां नीता अंबानी की बेशकीमती जूलरी पहनी, जिसने उनके रॉयल अंदाज को और खास बना दिया.

Advertisement
X
ईशा अंबानी गोल्ड ड्रेस पहनकर मनीष मल्होत्रा को सपोर्ट करने पहुंचीं. (Photo: Instagram)
ईशा अंबानी गोल्ड ड्रेस पहनकर मनीष मल्होत्रा को सपोर्ट करने पहुंचीं. (Photo: Instagram)

पेरिस हाउट कूट्योर वीक 2026 में भारतीय फैशन का जलवा देखने को मिला रहा है. मशहूर भारतीय फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पहली बार अपना कूट्योर कलेक्शन पेश किया है. ये ना केवल मनीष के लिए बल्कि पूरा भारत के लिए बहुत ही बड़ी बात है. इस खास मौके पर अंबानी परिवार की लाडली बेटी ईशा अंबानी, मनीष मल्होत्रा को सपोर्ट करने पहुंचीं. जैसे ही उन्होंने वहां एंट्री ली सभी की नजरें उन पर टिक गईं.

ईशा ने हर बात की तरह इस बार भी अपने शानदार गोल्डन लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. खास बात ये रही कि उन्होंने मनीष मल्होत्रा की कस्टम-मेड गोल्ड ड्रेस के साथ मां नीता अंबानी के जूलरी कलेक्शन से जूलरी पहनी, जिसने उनके लुक और स्टाइल में चार-चांद लगा दिए. ईशा इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थीं.

मनीष मल्होत्रा के लिए बेहद खास था ये मौका
9 जुलाई को पेरिस हाउट कूट्योर वीक में मनीष मल्होत्रा ने पहली बार अपना कूट्योर शो किया. ये भारतीय फैशन इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा पल माना जा रहा है. इस ऐतिहासिक मौके पर करण जौहर, ईशा अंबानी और फैशन जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक एन्ना विंटूर फ्रंट रो में मनीष को सपोर्ट करती नजर आईं.

ईशा अंबानी और मनीष मल्होत्रा


गोल्डन ड्रेस में दिखीं बेहद ग्लैमरस
इस खास मौके के लिए ईशा अंबानी ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई कस्टम गोल्डन कूट्योर ड्रेस पहनी. ये ड्रेस खास तौर पर उनके लिए तैयार की गई थी. एंकल लेंथ इस ड्रेस में कॉर्सेट स्टाइल फिटिंग दी गई थी, जिस पर हाथों से बेहद बारीक कढ़ाई की गई थी. ड्रेस पर विंटेज साली (salli) और तबान सीक्विन्स के साथ कई कीमती स्टोंस भी हाथ से लगाए गए थे. ड्रेस का हॉल्टर नेक डिजाइन और बॉडी-हगिंग सिल्हूट पूरे लुक को और भी एलिगेंट बना रहा था.

नीता अंबानी के गहनों ने बढ़ा दी खूबसूरती
ईशा के इस लुक की एक और खास बात थी उनकी जूलरी. उन्होंने अपनी मां नीता अंबानी के कलेक्शन से चुने गए खूबसूरत जूलरी पहनी. इसके साथ उन्होंने लॉरेन श्वार्ट्ज के बड़े-बड़े डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स और शानदार डायमंड रिंग कैरी की. उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्ड एम्बेलिश्ड फेरागामो हील्स पहनी, जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रही थीं.

Advertisement
ईशा अंबानी

मेकअप और हेयरस्टाइल भी रहे खास
ईशा ने अपने मेकअप को ग्लोइंग और सॉफ्ट रखा. उन्होंने गोल्डन आईशैडो और ग्लॉसी रेडिश-ब्राउन लिपस्टिक के साथ इसमें ग्लैम टच जोड़ा. हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ स्ट्रेट और खुले रखा, जिससे उनका पूरा लुक और भी क्लासी नजर आया.

एन्ना विंटूर के साथ बैठीं ईशा अंबानी
शो के दौरान ईशा अंबानी फैशन की सबसे मशहूर हस्तियों में गिनी जाने वाली एन्ना विंटूर के साथ फ्रंट रो में बैठी नजर आईं. दोनों को एक-दूसरे के साथ हंसते-मुस्कुराते हुए बातचीत करते देखा गया. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. 

ईशा अंबानी और अन्ना विंटूर

अन्ना विंटूर का लुक भी रहा चर्चा में
अन्ना विंटूर ने इस मौके पर मस्टर्ड-गोल्ड रंग की फ्लोरल सिल्क मिडी ड्रेस पहनी थी. ड्रेस पर बैंगनी फूल और हरे पत्तों का खूबसूरत प्रिंट था. उन्होंने इसे  नेकलेस, अपने सिग्नेचर ब्लॉन्ड बॉब हेयरकट और ब्लैक सनग्लासेस के साथ स्टाइल किया, जो हमेशा की तरह बेहद एलिगेंट लग रहा था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement