scorecardresearch
 

जब पहली बार किसी ने पैराशूट से छलांग लगाई, ऐसे बना था ये रिकॉर्ड

आज के दिन ही पहली बार किसी शख्स ने पैराशूट से सफल छलांग लगाई थी. इससे पहले ऐसा कारनामा किसी ने नहीं किया था. इसके बाद ही पैराशूट जैसी चीज अस्तित्व में आ पाई.

Advertisement
X
आज के दिन ही पहली बार किसी शख्स ने पैराशूट से छलांग लगाई थी (Photo - Pexels)
आज के दिन ही पहली बार किसी शख्स ने पैराशूट से छलांग लगाई थी (Photo - Pexels)

22 अक्टूबर 1797 को फ़्रांस के आंद्रे-जैक्स गार्नेरिन ने पेरिस के पार्क मोंसेउ से पैराशूट से पहली सफल छलांग लगाई थी. उन्होंने हॉट एयर बैलून से लगभग 3,000 फ़ीट (910 मीटर) नीचे उतरने के लिए सिल्क पैराशूट का इस्तेमाल किया था. माना जाता है कि गार्नेरिन पैराशूट का सफल इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति थे. 

इससे पहले एक फ्रांसीसी शख्स लुईस-सेबेस्टियन लेनोर्मंड ने दो छतरियों से एक प्रकार का पैराशूट बनाया था. उसने  1783 में एक पेड़ से छलांग लगाई थी, लेकिन आंद्रे-जैक्स गार्नेरिन पहले व्यक्ति थे जिन्होंने ऐसे पैराशूट का डिजाइन तैयार किया और उसका परीक्षण किया,जिसके सहारे अधिक ऊंचाई से सफलतापूर्वक छलांग लगाकर नीचे उतरा जा सकता था.

गार्नेरिन ने पैराशूट को हाइड्रोजन बैलून से जोड़ा और 3,200 फीट की ऊंचाई तक चला गया. फिर उससे लगे टोकरी में चढ़ गया और पैराशूट को बैलून से अलग कर दिया. पहली बार गार्नेरिन का पैराशूट से नीचे उतरने में बेतहाशा हिल रहा था. लेकिन वह बैलून के टेकऑफ़ साइट से आधे मील की दूरी पर हिलते हुए बिना किसी चोट के उतरा.  

गार्नेरिन ने कंपन कम करने के इरादे से इसमें कुछ और सुधार किया और इस तरह पहला छिद्रित पैराशूट अस्तित्व में आया.  1799 में, गार्नेरिन की पत्नी, जीन-जेनेविव, पहली महिला पैराशूटिस्ट बनीं. 1802 में, गार्नेरिन ने इंग्लैंड में एक प्रदर्शनी के दौरान 8,000 फीट से एक शानदार छलांग लगाई. 1823 में एक नए पैराशूट का परीक्षण करने की तैयारी करते समय एक बैलून दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई.

Advertisement

पंद्रहवीं सदी में सबसे पहले लिओनार्डो दा विंची ने  पैराशूट की कल्पना करते हुए इसका रेखाचित्र तैयार किया था. दा विंची की इस डिजाइन से प्रेरणा लेकर फॉस्ट ब्रांसिस ने वर्ष 1617 में एक सख्त फ्रेम वाला पैराशूट पहनकर वेनिस टॉवर से छलांग लगाई थी.ये असफल रहा था. इसके बाद ऐसे ही कई प्रयास किये गए. 1797 में जाकर सबसे सफल पैराशूट जंप आंद्रे गार्नेरिन ने पहली बार किया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement