एड़ियां रगड़ डालिए, फिर भी अब वसुंधरा राजे के बाबुओं के खिलाफ आप शिकायत दर्ज नहीं करा पाएंगे. चाहे राशन कार्ड की गड़बड़ी हो या कोई अफसर अपनी ड्यूटी निभाने के एवज में आपसे रिश्वत मांगे, या फिर कोई और मामला हो. वसुंधरा के बाबुओं की शिकायत तभी होगी जब वसुंधरा सरकार इसकी इजाजत देगी. अजी शिकायत तो छोड़िए, भ्रष्टाचार या लापरवाही के आरोपी सरकारी अफसरों का नाम तक किसी अखबार या न्यूज चैनल में नहीं लिया जा सकता. वसुंधरा सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए अपने बाबुओं को ये सुरक्षा कवच पहनाया है. देखें- ये पूरा वीडियो.