scorecardresearch
 

पत्रकार की हत्या के मामले में नीतीश पर बरसे आदित्यनाथ

बीजेपी सांसद आदित्यनाथ ने बिहार के सीवान में पत्रकार की हत्या मामले में नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार की जनता ने नीतीश को सुशासन के नाम पर वोट दिया था, लेकिन आज बिहार कुशासन और अराजकता का प्रतीक बन चुका है.

Advertisement
X
बीजेपी सांसद आदित्यनाथ
बीजेपी सांसद आदित्यनाथ

बीजेपी सांसद आदित्यनाथ ने बिहार के सीवान में पत्रकार की हत्या मामले में नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार की जनता ने नीतीश को सुशासन के नाम पर वोट दिया था, लेकिन आज बिहार कुशासन और अराजकता का प्रतीक बन चुका है. योगी ने कहा कि हर रोज बिहार में किसी ना किसी वारदात को अंजाम दिया जा रहा है.

शर्मनाक है बिहार में सरेआम पत्रकार की हत्या
में आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छा होता कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की कानून व्यवस्था पर ध्यान देते. बिहार में नीतीश कुमार को जनता ने सुशासन के नाम पर वोट दिया है, लेकिन आज बिहार का शासन कुशासन और अराजकता का प्रतीक बन चुका है. योगी ने कहा कि कुछ ही दिन पहले इनके एमएलसी के पुत्र के द्वारा एक व्यापारी के पुत्र की हत्या की गई थी और सरेआम जिस तरीके से निर्ममता के साथ हुई है, वो शर्मनाक है.

Advertisement

अपराधियों को मिला है सत्ताधारी दल का समर्थन
आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता, जब बिहार में बड़ी-बड़ी वारदातें ना हो रही हों. आदित्यनाथ के मुताबिक पेशेवर माफिया और अपराधियों को सत्ताधारी दल से जुड़े जनप्रतिनिधियों का संरक्षण और सपोर्ट मिल रहा है. साथ ही आदित्यनाथ ने कहा कि बेहतर होता अगर दूसरों के ऊपर किचड़ उछालने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री खुद अपने अंदर झांककर प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर जनता को कानून के राज का एहसास कराते.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement