scorecardresearch
 

यूपीः लखनऊ पुलिस अब 'व्हाट्स एप' पर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पुलिस ने लोगों से जुड़ने के लिए एक अनोखी पहल की है. कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए बुधवार को व्हाट्स एप नम्बर (9454401501) जारी किया गया है, जिस पर अपनी शिकायत की जा सकती है.

Advertisement
X
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

की राजधानी लखनऊ की पुलिस ने लोगों से जुड़ने के लिए एक अनोखी पहल की है. को सुधारने के लिए बुधवार को व्हाट्स एप नम्बर (9454401501) जारी किया गया है, जिस पर अपनी शिकायत की जा सकती है.

पुलिस की माने तो इस नंबर पर भेज सकता है. लखनऊ पुलिस ने इस व्हाट्स एप नंबर पर 'सिटीजन-पुलिस कनेक्ट प्रोग्राम' नाम से ग्रुप बनाया है.

राजधानी पुलिस के एसएसपी यशस्वी यादव ने बुधवार को इस व्हाट्स एप नम्बर की घोषणा की. उनका कहना है कि पुलिस की इस योजना से कानून-व्यवस्था में काफी सुधार होगा.

उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति इस नम्बर पर अपनी शिकायत भेज सकता है. इसके अलावा अपराध से जुड़ी सूचना और यातायात से सम्बन्धित कोई भी जानकारी इस नम्बर पर भेजी जा सकती है. इस नम्बर पर आने वाली हर शिकायत और सूचना पर कार्रवाई की जाएगी.

- इनपुट IANS

Advertisement
Advertisement