scorecardresearch
 

रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी को सीएम योगी ने बताया सामाजिक न्याय की जीत

योगी आदित्यनाथ ने एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए कोविंद की दावेदारी को सामाजिक न्याय की जीत बताया है. सीएम योदी ने कहा कि यूपी से कोई राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी के लिए खड़ा हुआ है और सभी दलों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर उन्हें समर्थन देना चाहिए.

Advertisement
X
बीजेपी विधायकों और सांसदों से मिले कोविंद
बीजेपी विधायकों और सांसदों से मिले कोविंद

राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद रविवार को लखनऊ पहुंचे. उन्होंने यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एनडीए के विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर समर्थन मांगा. इन मुलाकातों के साथ ही कोविंद ने अपना प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है.

कोविंद जब लखनऊ पहुंचे तो उनके स्वागत में खुद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर मौजूद थे. कोविंद यहां से सीधे मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पहुंचे. उनके साथ में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उमा भारती, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा और यूपी के अन्य विधायक और सांसद मौजूद थे.

योगी आदित्यनाथ ने एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए कोविंद की दावेदारी को बताया है. सीएम योदी ने कहा कि यूपी से कोई राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी के लिए खड़ा हुआ है और सभी दलों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर उन्हें समर्थन देना चाहिए.

Advertisement

गौरतलब है कि रामनाथ कोविंद ने दो दिन पहले ही भारी लाव-लश्कर के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. केंद्र और अलग-अलग राज्यों में एनडीए का जो संख्या बल है उसके हिसाब से कोविंद की राष्ट्रपति पद पर. हालांकि यूपीए ने भी बीजेपी के इस दलित चेहरे के खिलाफ पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार पर दांव खेला है जो कि खुद दलित हैं. इससे चुनाव दलित बनाम दलित महिला हो गया है.

Advertisement
Advertisement