scorecardresearch
 

कानपुर: BJP बैठक में लगे पोस्टरों से गायब स्थानीय MP मुरली मनोहर जोशी

पोस्टरों में पीएम मोदी, अमित शाह, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की तस्वीर लगी हुई है.

Advertisement
X
पोस्टरों से गायब मुरली मनोहर
पोस्टरों से गायब मुरली मनोहर

कानपुर में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय कार्य समिति में एक विवाद खड़ा हो गया है. वहां पर लगे पोस्टरों में बीजेपी के दिग्गज नेता और कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी की तस्वीर गायब है. पोस्टरों में पीएम मोदी, अमित शाह, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की तस्वीर लगी हुई है.

गौरतलब है कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा था. उस दौरान लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी उनका विरोध करने वालों में शामिल थे.

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के चयन के दौरान भी 75 साल की उम्र से अधिक वाली नीति को लाया गया. जिसके कारण जोशी मंत्री नहीं बन सके. इसके अलावा लगातार चर्चा थी, राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकित करेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement