समाजवादी पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके नेता अमर सिंह ने कहा कि राम गोपाल यादव के बयान के बाद वह व्यथित हैं और रोने जैसा महसूस कर रहे हैं.
खबरों के मुताबिक यादव ने कहा था कि ‘अमर अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. भिवंडी उप चुनाव में सपा नेता अबू आजमी के बेटे कामरान के प्रचार के लिए मुंबई पहुंचने वाले अमर ने अपने ब्लाग में लिखा कि उन्होंने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से फोन पर बातचीत की थी और दोनों भावुक हो गये.
अमर सिंह फिलहाल लंदन में हैं और उन्होंने पिछले हफ्ते दुबई से अपना इस्तीफा फैक्स किया था. उन्होंने ब्लाग में लिखा है कि मीडिया रिपोर्ट कहती हैं कि मैंने मुलायम और उनके परिवार की आलोचना की थी। यह पूरी तरह से झूठ है.