समाजवादी पार्टी की लड़ाई अब और घमासान होती दिख रही है. अमर रामगोपाल की लड़ाई के लपेटे में अब मुलायम भी आ गए हैं. अमर के ब्लॉग से चला है वो तीर जो मुलायम को भी छलनी कर सकता है और ऐसा लगने लगा है कि अब मुलायम के अमर प्रेम की अग्निपरीक्षा की घड़ी करीब है.