scorecardresearch
 
Advertisement

'अच्छा हुआ नीतीश कुमार चले गए, वे कभी भी पाला बदल सकते थे', बोलीं सोनिया गांधी

'अच्छा हुआ नीतीश कुमार चले गए, वे कभी भी पाला बदल सकते थे', बोलीं सोनिया गांधी

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की हालिया बैठक में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. बैठक में वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार के गठबंधन से बाहर जाने पर खेद व्यक्त किया था. उनका मानना था कि नीतीश कुमार ही शुरुआत में इस पूरे विचार को आगे बढ़ा रहे थे. हालांकि, इस मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में अलग राय देखने को मिली. सोनिया गांधी ने दिग्विजय सिंह की बात से असहमति जताते हुए नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसा. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह अच्छा ही हुआ कि नीतीश कुमार गठबंधन छोड़कर चले गए.

Advertisement
Advertisement