scorecardresearch
 

मदरसों को स्वतंत्रता दिवस पर कहना होगा 'भारत माता की जय', यूपी शिया वक्फ बोर्ड का निर्देश

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के तहत चल रहे सभी मदरसों को स्वतंत्रता दिवस के साथ ही भारत माता की जय बोलने की हिदायत दी गई है.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड ने अपने तहत चल रहे सभी मदरसों से कहा है कि वे स्वतंत्रता दिवस मनाएं साथ ही तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के बाद 'भारत माता की जय' का उद्घोष करें.

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने को दिए आदेश के हवाले से कहा कि बोर्ड के तहत चल रहे सभी मदरसों को ये निर्देश दिए गए हैं. बोर्ड ने चेतावनी दी है कि आदेश का पालन नहीं करने वाले मदरसों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. रिजवी ने कहा कि वक्फ की संपत्तियों पर प्रदेश में 1500 मदरसे और स्कूल चल रहे हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी क्या ऐसा ही आदेश जारी किया है, इस सवाल पर राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कोई सीधा जवाब न देते हुए कहा कि जो भारतवर्ष में पैदा हुआ है, उसे तो बोलना ही है.

Advertisement

चौधरी ने बताया कि हमने आदेश जारी किया है कि 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाए. स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया जाए. छात्र-छात्राओं को शहीदों की शहादत के बारे में बताया जाए और पौधरोपण किया जाए.

इस सवाल पर कि क्या यह कदम मुसलमानों की देशभक्ति परखने के लिए उठाया गया है, मंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर नहीं. यह विभागीय आदेश है, और कुछ नहीं.

Advertisement
Advertisement