scorecardresearch
 

नागेश्वर राव को CBI का अंतरिम निदेशक बनाने पर स्टालिन ने किए सवाल

सीबीआई में चल रहे घूसकांड पर एजेंसी के नंबर 1 और नंबर 2 से अधिकारियों की जंग के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दोनों शीर्ष अधिकारी आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया है.

Advertisement
X
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन (फाइल फोटो: पीटीआई)
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन (फाइल फोटो: पीटीआई)

देश की प्रीमियर जांच एजेंसी सीबीआई में बड़े पैमाने पर फेरबदल के बीच अंतरिम निदेशक के रूप में नागेश्वर राव की नियुक्ति पर डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने गंभीर सवाल उठाए हैं. स्टालिन ने आरोप लगाया कि नागेश्वर राव के खिलाफ कई शिकायतें की गई थी और इस तरह की खबरे हैं कि सीबीआई निदेश आलोक वर्मा उनके खिलाफ जांच शुरू करने वाले थे.

स्टालिन ने दावा कि नागेश्वर राव ने तमिलनाडु के उप मुख्यमंक्षी ओ पनीरसेल्वम से राज्य सचिवालय में मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में आलोक वर्मा का हटाया जाना संदेह पैदा करता है जब सीबीआई गुटखा स्कैम की जांच कर रही थी और मद्रास हाई कोर्ट ने सड़क संबंधी ठेके में कथित अनियमितताओं की पड़ताल के लिए मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे.

Advertisement

स्टालिन ने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह कदम कथित राफेल घोटाले की जांच को ढकने के लिए उठाया जा रहा है? सरकार के इस कदम से प्रतीत होता है कि देश में अघोषित अपातकाल लगा दिया गया है. उन्होंने कहा कि नागेश्वर राव जैसे विवादित अधिकारी की नियुक्ति यह सुनिश्चित करती है कि सीबीआई अभी भी बीजेपी के 'पिजड़े में कैद तोता' बनी हुई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के साथ विवाद को लेकर सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजना न सिर्फ निरंकुशता है बल्कि बीजेपी सरकार की प्रशासनिक अराजकता को भी दिखाता है.

क्या है मामला?

गौरतलब है कि सीबीआई ने राकेश अस्थाना और कई अन्य के खिलाफ कथित रूप से मीट कारोबारी मोइन कुरैशी की जांच से जुड़े सतीश साना नाम के व्यक्ति के मामले को रफा-दफा करने के लिए घूस लेने के आरोप में FIR दर्ज की थी. इसके एक दिन बाद डीएसपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया. इस गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को सीबीआई ने अस्थाना पर उगाही और फर्जीवाड़े का मामला भी दर्ज किया.

सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच छिड़ी इस जंग के बीच, केंद्र ने सतर्कता आयोग की सिफारिश पर दोनों अधिकारियों को छु्ट्टी पर भेज दिया. और जॉइंट डायरेक्टर नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक बना दिया गया. चार्ज लेने के साथ ही नागेश्वर राव ने मामले से जुड़े 13 अन्य अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया.

Advertisement
Advertisement