राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने के आला अफसर पर लगे आरोपों के बीच बुधवार को पर निशाना साधा. तेजस्वी ने ट्वीट में सीबीआई का कई तरह से नामकरण किया.
तेजस्वी ने कहा, 'सेंट्रल बीजेपी इनट्रूडर्स (CBI) ने करप्ट ब्रोकर्स ऑफ इंडिया (CBI) को बचाने के लिए अपने क्रूक्ड ब्यूरोक्रेट्स ऑफ इनकंपीटेंस (CBI) से क्रिमिनल बार्टर इनटेरोगेशन (CBI) के जरिए केज्ड ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को हथिया लिया.'
वहीं, लालू यादव ने भी मामले में किसी का नाम लिए बिना कहा कि रात के 2 बजे घुप्प काले घने अंधेरे में संविधान के साथ खेला हो रहा है. बाबा साहेब के संविधान पर बुरी नजर रखने वालो, जनता तुम्हारा भला नहीं करेगी.Central BJP Intruders (CBI) have virtually taken over Caged Bureau of Investigation (CBI) to save Corrupt Brokers of India (CBI) through it’s Criminal Barter Interrogation (CBI) by its Crooked Bureaucrats of Incompetence (CBI).
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीबीआई विवाद पर टिप्पणी की और इसे राफेल विमान डील से जोड़ते हुए मोदी सरकार की आलोचना की. राहुल ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर को इसलिए हटाया गया है क्योंकि उन्होंने राफेल पर सवाल उठाए थे.रात के 2 बजे घुप्प काले घने अँधेरे में संविधान के साथ खेला हो रहा है।
बाबा साहेब के संविधान पर बुरी नज़र रखने वालों जनता तुम्हारा भला नहीं करेगी।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd)
राहुल गांधी ने आरोप लगाया, 'कल रात चौकीदार ने सीबीआई के डायरेक्टर को हटाया क्योंकि सीबीआई के डायरेक्टर ने राफेल पर सवाल उठाए थे.'
राहुल ने इस मसले पर ट्वीट भी किए. उन्होंने लिखा, 'पीएम ने सीबीआई निदेशक को राफेल की जांच से रोकने के लिए हटाया. मि. 56 ने कानून तोड़ा, जब उन्होंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और नेता प्रतिपक्ष को बाइपास किया. मि. मोदी, राफेल बेहतरीन रडार से लैस एक खतरनाक विमान है. आप इससे भाग सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते.'
PM removed the CBI Director to stop him from investigating Rafale.
Mr 56 broke the law when he bypassed CJI & LOP.
Mr Modi, Rafale is a deadly aircraft with a superb radar. You can run, but you can't hide from It.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi)
इससे पहले उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, 'सीबीआई चीफ आलोक वर्मा राफेल घोटाले के कागजात इकट्ठा कर रहे थे. उन्हें जबरदस्ती छुट्टी पर भेज दिया गया. प्रधानमंत्री का मैसेज एकदम साफ है जो भी राफेल के इर्द गिर्द आएगा, हटा दिया जाएगा, मिटा दिया जाएगा. देश और संविधान खतरे में हैं.