scorecardresearch
 

बीफ को लेकर ट्रोल हुईं काजोल, ममता बोलीं- खतरनाक है ये स्थिति

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने जाहिरा तौर पर अभिनेत्री काजोल का जिक्र करते हुए उनका समर्थन किया और कहा कि यह एक खतरनाक चलन है कि कुछ लोग दूसरों के खाने की आदतों को लेकर असहिष्णु हो रहे हैं.

Advertisement
X
ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

फिल्म अभिनेत्री काजोल के सोशल मीडिया पर वीडियो (जिसमें काजोल के बीफ खाने की बात थी) पोस्ट करने और डिलीट किए जाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया है 'जो यह तय करने की कोशिश कर रहे हैं कि दूसरे लोग क्या खाएंगे.'

ने जाहिरा तौर पर अभिनेत्री का जिक्र करते हुए उनका समर्थन किया और कहा कि यह एक खतरनाक चलन है कि कुछ लोग दूसरों के खाने की आदतों को लेकर असहिष्णु हो रहे हैं.

बता दें कि हाल ही में काजोल ने बीफ के खाने का वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद उन पर ऑनलाइन निशाना साधा गया.

ने कहा, 'मैं अभिनेत्री का नाम नहीं लूंगी. उन्होंने शाहरूख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था, जिसके बाद उन्हें परेशान किया गया और ऑनलाइन निशाना (ट्रोल) बनाया गया. उन्हें स्पष्टीकरण देना पड़ा कि वह बीफ नहीं बल्कि भैंस का मांस था. यह एक खतरनाक स्थिति है.'

Advertisement

खतरनाक है खाने को लेकर असहिष्णुता
ममता ने कहा कि यह एक खतरनाक चलन है कि कुछ लोग इतने असहिष्णु हो रहे हैं कि वे यह तय करने का प्रयास कर रहे हैं कि अन्य लोग क्या खाएंगे.

बता दें कि काजोल ने एक मित्र द्वारा तैयार बीफ से बने खाने का वीडियो पोस्ट किया था, लेकिन इसके बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई. काजोल ने सोमवार को कहा कि वह वास्तव में भैंस का मांस था.

42 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर एक बयान भी जारी किया और कहा कि वह किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती. बाद में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट से वह क्लिप हटा ली.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement