scorecardresearch
 

करण-काजोल में बढ़ी दुश्मनी, किया एक-दूसरे को नजरअंदाज

करण जौहर और काजोल के बीच दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं. सूत्रों के मुताबिक एक अवॉर्ड शो के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत भी नहीं की.

Advertisement
X
करण जौहर और काजोल
करण जौहर और काजोल

करण जौहर और काजोल एक समय में बहुत गहरे दोस्त थे लेकिन पिछले कुछ समय में उनकी दोस्ती में दरार आ गई है और यह दुश्मनी इतनी बढ़ गई है कि दोनों अब पब्लिक में भी एक-दूसरे को नजरअंदाज कर रहे हैं.


मिड डे की खबर के मुताबिक, हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान काजोल और अजय देवगन साथ में आए थे. उसी समारोह में करण जौहर भी थे. सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने वहां एक-दूसरे को नजरअंदाज किया. दोनों एक-दूसरे से मिले भी नहीं.


एक समय में करण और काजोल इतने अच्छे दोस्त थे कि करण की सभी फिल्मों में काजोल रहती थीं, भले ही उनका छोटा सा रोल ही क्यों न हो.

कैसे हुई थी लड़ाई
पिछले साल अजय देवगन की 'शिवाय' और करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' दीवाली पर एक साथ रिलीज हुई थी. उस समय कमाल आर खान ने करण जौहर पर आरोप लगाया था कि करण ने उन्हें शिवाय के बारे में बुरा-भला कहने के लिए पैसे दिए थे. इस पर काजोल ने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें इस बात से हैरानी हुई है.

Advertisement


करण ने अपनी किताब 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' में लिखा था कि काजोल के ट्वीट ने उनका दिल तोड़ दिया और वो उनकी जिंदगी में अब मायने नहीं रखती.

Advertisement
Advertisement