scorecardresearch
 

केरल: कन्नूर में बीजेपी ऑफिस में फेंके गए बम, एक दिन पहले हुई थी कार्यकर्ता की हत्या

एक दिन पहले ही कन्नूर जिले के पप्पीनिसेरी में कुछ बदमाशों ने 27 साल के बीजेपी कार्यकर्ता पीवी सुजीत को उनके घरवालों के सामने ही मौत के घाट उतार दिया था.

Advertisement
X

केरल के कन्नूर में बीजेपी के एक दिन बाद पार्टी ऑफिस में भी बुधवार को कुछ लोगों ने देसी बमों से हमला किया. बमों की आवाज से इलाका दहल उठा.

कन्नूर के तालासेरी में बीजेपी का ऑफिस है. बताया जा रहा है कि सुबह अज्ञात लोगों ने पार्टी दफ्तर पर एक के बाद एक कई देसी बम फेंके. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

घरवालों के सामने हुई थी हत्या
इसके पहले सोमवार रात कन्नूर जिले के पप्पीनिसेरी में कुछ बदमाशों ने 27 साल के को उनके घरवालों के सामने ही मौत के घाट उतार दिया था. बदमाशों ने बचाव करने आए उसके परिजनों पर भी हमला किया. हमले में कन्नूर जिला पंचायत के सदस्य वेणुगोपाल भी घायल हो गए थे.

पुलिस ने मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया था. मामले की तहकीकात जारी है. कन्नूर जिले में ही दिसंबर 2013 में बीजेपी नेता विनोद कुमार की हत्या कर दी गई थी और दो बीजेपी नेता बुरी तरह से घायल हो गए थे.

Advertisement

बीजेपी ने माकपा पर लगाया आरोप
बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया है कि हत्या सीपीएम कार्यकर्ताओं ने साजिशन की है. घटना के बाद जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. रविवार को माकपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी. इसमें अजानुर ग्राम पंचायत में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement