scorecardresearch
 

लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह- कश्मीर में हिंसा के पीछे PAK है जिम्मेदार

बीएसपी और टीएमसी ने राज्यसभा में मायावती के खिलाफ यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष दयाशंकर के बयान को लेकर चर्चा के लिए नोटिस दिया है. TMC नेता डेरेक ओब्रायन ने दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की है.

Advertisement
X
मायावती
मायावती

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में कश्मीर के मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पूरे हालात पर चिंतित हैं. उन्होंने कहा, 'कश्मीर हमारे देश की शान है. भारत में जो भी आतंकी गतिविधियां हो रही हैं, उनके पीछे पाकिस्तान का ही हाथ है. कश्मीर में जो हालात बने हैं उनके लिए भी पाकिस्तान जिम्मेदार है.'

बीएसपी और टीएमसी ने राज्यसभा में मायावती के खिलाफ यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष दयाशंकर के बयान को लेकर चर्चा के लिए नोटिस दिया है. TMC नेता डेरेक ओब्रायन ने दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की है. इस मुद्द पर बुधवार को भी सदन में जमकर हंगामा हुआ था. गुरुवार को बीएसपी समेत कई विपक्षी दल यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के बयान पर सरकार को घेर सकती है. अब बीजेपी कैसी विपक्ष का सामना करती है ये देखने वाली बात होगी.

Advertisement

मायावती पर बीजेपी नेता के बयान से हंगामा
दरअसल बुधवार को राज्यसभा में समूचे विपक्ष ने बीजेपी नेता को गिरफ्तार करने के साथ निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की थी, जिससे बीजेपी दलितों के मुद्दे पर अपने नेता के बयान के बाद बैकफुट पर आ गई थी.

ऊना मामले पर भी संसद में संग्राम
इसके अलावा गुजरात के ऊना में के मुद्दे पर भी संसद में विपक्ष का हमला जारी है. आज भी इस पर विपक्ष सरकार से जवाब मांग सकता है. वहीं GST जैसे अहम बिल पर अब तक संसद में सहमति नहीं बन पाई है. सरकार इसी सत्र में को पास कराना चाहती है. लेकिन हंगामे की वजह से अबतक इसपर संसद में एकजुटता नहीं दिखाई दी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement