राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संसद में गतिरोध बनाये रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर दोषी ठहराते हुए दावा किया कि आने वाले चुनाव में भाजपा का अहम चकनाचूर हो जाएगा. गहलोत ‘राजस्थान विकास आवास योजना’ के शुरूआती के मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि क्या भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है? कभी बाबा रामदेव और कभी अन्ना हजारे के पीछे लगने वाली राष्ट्रीय पार्टी, क्षेत्रीय पार्टी के समरूप व्यवहार कर रही है. आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जबाव देकर अहम को चकनाचूर कर देगी.
भाजपा की ओर से सोनिया गांधी की राजस्थान यात्रा को लेकर आये बयान की ओर ध्यान दिलाये जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि क्यों मेरे से बार बार यह कहलवा रहे है. यह गुस्सा मेरे से नहीं बल्कि भाजपा को अपनी नेता (वंसुधरा राजे) पर है. भाजपा का यह बयान ठीक उसी तरह से है जिस तरह से पुराने समय में रिकार्ड प्लेयर पर सुई अटक जाने पर एक ही तरह की आवाज निकालती थी.