scorecardresearch
 

पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मार कर हत्या, VIDEO भी आया सामने

पंजाब के मनसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने सरकार पर नशा नियंत्रण में विफलता का आरोप लगाया है.

Advertisement
X
मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की आज सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई
मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की आज सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई

पंजाब के मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की आज सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई. परविंदर झोटा पंजाब में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री का मुद्दा उठाते थे. पंजाब में गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा एक फार्मेसी पर गए थे और दुकान के मालिक से उस व्यक्ति के बारे में पूछा, जिसने कथित तौर पर उसी सुबह वहां से ड्रग्स खरीदे थे. इस बात को लेकर दोनों के बीत बहस शुरू हो गई. इसी दौरान दुकान में मौजूद व्यक्ति ने झोटा पर गोलियां चला दी. गोलियां उनके शरीर के आर-पार हो गई जिससे उनकी मौत हो गई. 

इस फायरिंग में झोटा का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. वारदात के बाद दुकान का मालिक दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलती ही पुलिस और झोटा के समर्थक घटनास्थल पर एकत्रित हो गए.

राजा वड़िंग ने सरकार पर साधा निशाना
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस मामले को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है. 

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि परविंदर सिंह झोटा ने पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाई थी, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने उनके प्रयासों का समर्थन नहीं किया. 

शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाए. पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि वे कार्रवाई करने के लिए आखिर किसका इंतजार कर रहे हैं. 

किस दिशा में जा रहा पंजाब: मजीठिया
शिरोमणि अकली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी इस मामले में भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का जिक्र करते हुए दावा किया कि वह अपने कैमरे पर ड्रग डीलर्स को दिखा रहा था, तभी चिट्टा बेचने वाले मेडिकल शॉप के मालिक ने उसे गोली मार दी.

 

मजीठिया ने परविंदर झोटा की हत्या को लेकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों में चिट्टे को लेकर सवालों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि मोहनजीत शेरॉन और गुलजार सिंह समेत पंजाब में कई लोग नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. मजीठिया ने दावा किया कि इस साल अब तक पांच पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पंजाब किस दिशा में जा रहा है?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement