scorecardresearch
 

ईंट का जवाब पत्थर से... जांबाज युवक ने लुटेरों के छुड़ाए छक्के, बाइक से गिराकर बीच सड़क पर पीटा; देखें VIDEO

Pathankot Youth Clashes with Robbers: पठानकोट में एक बहादुर युवक और दो लुटेरों के बीच फिल्मी अंदाज में हुई भिड़ंत का मामला सामने आया है. लूट का शिकार होने के बाद भी युवक ने हिम्मत नहीं हारी और ईंट मारकर लुटेरों को बाइक से नीचे गिरा दिया.

Advertisement
X
बदमाशों ने हथियार दिखाकर बचाई जान.(Photo:Screengrab)
बदमाशों ने हथियार दिखाकर बचाई जान.(Photo:Screengrab)

पंजाब के पठानकोट में चोरों के हौसले बुलंद हैं. उन्हें किसी का भी खौफ नहीं है. आए दिन लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. इसी कड़ी में पठानकोट में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक युवक पैदल चल रहा था. अचानक पीछे से आ रहे दो युवकों पर उसने ईंट से हमला कर दिया.

जिन दो बाइक सवारों पर इस युवक ने हमला किया, वे लुटेरे थे. उन्होंने युवक का फोन और नकदी छीन ली थी. युवक ने लुटेरों को पहचान लिया और उनका पीछा किया. पैदल चल रहे युवक ने दूर से ही ईंट मारकर दोनों लुटेरों को बाइक से गिरा दिया. इसके बाद युवक दोनों लुटेरों से भिड़ गया. दातर दिखाकर दोनों लुटेरे भागने लगे तो युवक ने फिर से ईंट मारकर उन्हें घायल कर दिया. हालांकि आरोपी दातर का डर दिखाकर भागने में सफल रहे.

यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. देखें VIDEO:- 

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए युवक ने बताया कि वह अपनी दुकान से घर आ रहा था. तभी पीछे से आए दो युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोकी, चाबी निकाल ली और जेब से फोन व 5000 रुपये नकदी छीन ली.

Advertisement

इस घटना के बाद वह पैदल ही पास में रहने वाली अपनी मौसी के घर जा रहा था. तभी पीछे से आए युवकों ने उसे फिर से लूटने की कोशिश की. इस पर युवक ने रास्ते में पड़ी ईंट उठाकर उन पर हमला कर दिया, जिसमें एक लुटेरा गिर गया. बाद में दोनों के बीच हाथापाई हुई.

यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द उन्हें पकड़ने का आश्वासन दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement