scorecardresearch
 

बर्थडे पार्टी में दोस्त ही बना दुश्मन! लुधियाना के मशहूर पंडित कुलचे वाले के बेटे की गोली मारकर हत्या

लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए 34 साल के राहुल की गोली लगने से मौत हो गई. राहुल मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले का बेटा था. परिवार का आरोप है कि पार्टी में एक रेस्टोरेंट मालिक ने फायरिंग की. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में कहासुनी के बाद गोली चलने की बात सामने आई है. परिवार के बयानों के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Advertisement
X
34 साल के राहुल की गोली मारकर हत्या. (Photo: ITG)
34 साल के राहुल की गोली मारकर हत्या. (Photo: ITG)

लुधियाना में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल की मौत हो गई. 34 साल का राहुल दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था. आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद उस पर गोलियां चला दी गईं. राहुल को दो गोलियां लगीं. उसे इलाज के लिए दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMC) ले जाया गया, जहां राहुल की मौत हो गई. पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपियों की तलाश के लिए टीमें बनाई हैं.

घटना बुधवार देर रात की है. राहुल जब दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहुंचा था, तो वहां करीब 8 से 10 लोग मौजूद थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. राहुल के परिजनों ने आरोप लगाया कि पार्टी में मौजूद एक रेस्टोरेंट मालिक ने राहुल पर गोलियां चलाईं. परिवार के मुताबिक, गोली चलाने वाला शख्स राहुल का कॉमन फ्रेंड है. राहुल को दो गोलियां लगी थीं. इनमें से एक गोली उसकी छाती पर और दूसरी पीठ पर लगी. गंभीर हालत में उसे DMC अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ludhiana birthday party shooting pandit kulcha vendor son rahul dies

राहुल के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनके पास देर रात करीब 1 बजकर 46 मिनट पर कॉल आया था. उन्हें DMC अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया. जब परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, तो राहुल की मौत हो चुकी थी. उसकी बॉडी मोर्चरी में रखवा दी गई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेटा होने की भविष्यवाणी निकली गलत, पुजारी की गोली मारकर हत्या, मुजफ्फरनगर में आरोपी पिता-बेटा गिरफ्तार

इस मामले में लुधियाना पुलिस के DCP आलम विजय सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को गोली चलने की सूचना मिली थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद गोलीबारी हुई.

DCP के मुताबिक, गोली लगने से 34 साल का राहुल नाम का युवक घायल हुआ था. राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने परिवार वालों के बयानों के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का नहीं, बल्कि मौके पर हुई कहासुनी का लग रहा है. हालांकि, घटना की असल वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement