scorecardresearch
 

YouTube देख घर पर डिलीवरी की कोशिश, गर्भवती महिला की हो गई मौत

यूट्यूब वीडियो देखकर घर पर ही नेचुरल बर्थ की कोशिश एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुई. तमिलनाडु के तिरुपूर में हुई इस दुखद घटना के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है.

Advertisement
X
24 जून को शशिकला ने घर पर एक बच्ची को जन्म दिया. (Photo: Representational)
24 जून को शशिकला ने घर पर एक बच्ची को जन्म दिया. (Photo: Representational)

तमिलनाडु के तिरुप्पुर से एक बेहद चौंकाने वाला और दुखद मामला सामने आया है. यहां यूट्यूब वीडियो की मदद से अस्पताल के बिना घर पर ही डिलीवरी कराने का प्रयास एक युवा महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ.

बताया जा रहा है कि महिला की गंभीर रूप से तबीयत बिगड़ने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं अब इस मामले की जांच की जा रही है. 

जानकारी के अनुसार, उथुकुली के समीप थलावयपालयम की रहने वाली शशिकला, जिनके पति का नाम कार्तिक है. अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली थीं. कार्तिक और शशिकला की पहले से ही एक चार साल की बेटी है. उन्होंने अस्पताल जाने के बजाय, यूट्यूब पर उपलब्ध वीडियो को देखकर घर पर ही नेचुरल डिलीवरी कराने का एक बेहद जोखिम भरा फैसला लिया.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

बीती 24 जून को शशिकला ने घर पर एक बच्ची को जन्म दिया. लेकिन बाद उन्हें बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी जो रुकी नहीं. ब्लीडिंग न रूकने के कारण महिला की हालत नाजुक होने लगी, तब उन्हें पेरनदुरई के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

बाद में महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोयंबटूर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी इस दौरान मौत हो गई.

वहीं अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और उथुकुली पुलिस भी मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement